
कोनार डैम/ कोनार –
आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर डीवीसी कोनार डैम परियोजना परिसर में शुक्रवार को देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से 30 फीट लंबे विशाल तिरंगे के साथ भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का नेतृत्व डीवीसी कोनार परियोजना के परियोजना प्रधान राणा रणजीत सिंह ने किया।
तिरंगा यात्रा में डीवीसी के अधिकारियों, कर्मचारियों, सुरक्षा बलों तथा मध्य एवं उच्च विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यात्रा में वरीय प्रबंधक विद्युत विशाल यादव, प्रबंधक सिविल गोपाल महतो, कोनार डिस्पेंसरी के वरीय चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. बीएन मंडल, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एजाज अहमद, सीएसआर प्रभारी सुनील कुमार, प्रबंधक विद्युत चंदन कुमार, गौतम कुमार, कार्यपालक चंद्रशेखर प्रसाद, राउत सोरेन, उच्च विद्यालय के प्राचार्य बीके महतो तथा मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेश्वर कुमार रजक समेत कई अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए।

इसके अलावा SISF के दीनानाथ योगी, मनोहर होरो, होमगार्ड के जवानों एवं SISF बल ने भी तिरंगा यात्रा में भाग लिया। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की सहभागिता से पूरा कार्यक्रम देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। विशाल तिरंगे को हाथों में लेकर अधिकारी, कर्मचारी और विद्यार्थी जब एक साथ आगे बढ़े तो पूरा कोनार परिसर राष्ट्रप्रेम के नारों से गूंज उठा।

इस अवसर पर परियोजना प्रधान राणा रणजीत सिंह ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव सभी के लिए गौरव और प्रेरणा का अवसर है। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से इस महोत्सव को सुंदर और यादगार ढंग से मनाया जाएगा। राष्ट्र से बढ़कर कुछ भी नहीं है। उन्होंने देश की एकता, अखंडता और गौरव को बनाए रखने के लिए सभी से मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।
तिरंगा यात्रा के माध्यम से डीवीसी कोनार परियोजना की ओर से राष्ट्रप्रेम, एकता और देश के प्रति समर्पण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों में खासा उत्साह देखने को मिला।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
