
कोनार/हजारीबाग-
दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) के 79वें स्थापना दिवस के अवसर पर डी वी सी कोनार के परियोजना प्रधान राणा रणजीत सिंह के मार्गदर्शन पर डीवीसी कोनार डिस्पेंसरी द्वारा विष्णुगढ़ प्रखंड के मध्य विद्यालय, जमनीजारा (जिला हजारीबाग) में नि:शुल्क विद्यालय स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर का नेतृत्व कोनार डिस्पेंसरी के वरीय चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. बी. एन. मंडल ने अपनी चिकित्सकीय टीम के साथ किया।

शिविर के दौरान विद्यार्थियों का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण, ऊंचाई, वजन सहित अन्य आवश्यक स्वास्थ्य जांच की गई तथा चिकित्सकीय परामर्श भी प्रदान किया गया।
इस अवसर पर कुल 127 विद्यार्थियों ने स्वास्थ्य जांच का लाभ प्राप्त किया।
विद्यालय परिवार एवं स्थानीय ग्रामीणों ने डीवीसी की इस जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए डी वी सी कोनार के परियोजना प्रधान राणा रणजीत सिंह तथा पूरी चिकित्सकीय टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
