• Sat. Aug 1st, 2026

डीएवी स्पोर्ट्स–2026 : क्लस्टर-स्तरीय प्रतियोगिता में एस.जे. डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, चाईबासा का शानदार प्रदर्शन

admin's avatar

Byadmin

Aug 1, 2026
crescent ad

 

एस.जे. डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, चाईबासा के विद्यार्थियों ने डीएवी स्पोर्ट्स–2026 क्लस्टर-स्तरीय प्रतियोगिता (क्लस्टर-I) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। प्रतियोगिता में विद्यालय के 233 छात्र-छात्राओं ने एथलेटिक्स, ताइक्वांडो, कराटे, क्रिकेट, वॉलीबॉल, फुटबॉल, शतरंज, बैडमिंटन, तीरंदाजी, भारोत्तोलन, स्नूकर, मुक्केबाजी एवं योग सहित विभिन्न खेलों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

विद्यालय के खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट कौशल, अनुशासन एवं खेल भावना का परिचय देते हुए कुल 256 पदक अर्जित किए, जिनमें 146 स्वर्ण, 70 रजत तथा 40 कांस्य पदक शामिल हैं। सर्वाधिक सफलता एथलेटिक्स में मिली, जहाँ विद्यार्थियों ने 33 स्वर्ण, 33 रजत एवं 10 कांस्य पदक अपने नाम किए। इसके अतिरिक्त ताइक्वांडो, कराटे, क्रिकेट, शतरंज, बैडमिंटन, तीरंदाजी, योग, भारोत्तोलन, स्नूकर एवं मुक्केबाजी में भी खिलाड़ियों ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए अनेक पदक जीतकर विद्यालय की खेल परंपरा को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया।

इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य- सह -एआरओ ओपी मिश्रा ने सभी विजेता खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं अभिभावकों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों के कठोर परिश्रम, अनुशासन, समर्पण तथा शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय परिवार ने सभी खिलाड़ियों एवं खेल प्रशिक्षकों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में विद्यालय खेल जगत में नई उपलब्धियाँ हासिल करता रहेगा। बच्चों के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन में खेल प्रशिक्षक जयप्रकाश और प्रदीप बिरूवा का अहम योगदान रहा।

उल्लेखनीय है कि रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता अभी शेष है, जिसके पश्चात विद्यालय की पदक संख्या में और वृद्धि होने की संभावना है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *