
बेरमो/कथारा –
सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) की सीएसआर योजना के तहत डीएवी पब्लिक स्कूल, कथारा में ‘सीसीएल विद्या सारथी’ कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। इसके तहत विद्यार्थियों को जेईई-मेन, जेईई-एडवांस और नीट की दो वर्षीय निशुल्क तैयारी कराई जाएगी। नियमित कक्षाओं के बाद शनिवार और रविवार को विशेष कक्षाएं आयोजित होंगी, जिनमें आईआईटीयन और चिकित्सक विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करेंगे।

विद्यालय के प्राचार्य सह झारखंड जोन-1 के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी डॉ. जी.एन. खान ने बताया कि यह योजना सीसीएल कमांड एरिया के 25 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले डीएवी के विद्यार्थियों के लिए मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने कहा कि इस पहल से छात्रों को कोटा, पटना, रांची या दिल्ली जैसे शहरों में कोचिंग के लिए जाने की आवश्यकता नहीं होगी। उन्होंने इस योजना को साकार करने में कथारा क्षेत्र के महाप्रबंधक सह विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ए.के.बी. सिंह के योगदान की सराहना की।

योजना के तहत 11वीं में नामांकित विद्यार्थियों के लिए 26 जुलाई को डीएवी कथारा में स्क्रीनिंग टेस्ट आयोजित होगा, जो 10वीं बोर्ड के पाठ्यक्रम पर आधारित होगा। चयनित विद्यार्थियों की कक्षाएं परिणाम घोषित होने के बाद शुरू की जाएंगी।
कार्यक्रम के दौरान एनसीएसएम, कोलकाता के निदेशक सुजय अधिकारी तथा कथारा एरिया के सीएसआर डिप्टी मैनेजर अनुराग कुमार ने विद्यार्थियों को योजना की विस्तृत जानकारी दी। संचालन के लिए पंकज कुमार, ए.के. गोस्वामी, राहुल बनर्जी, आदीब अहमद, सुमन कुमारी और शैबल मुखर्जी को समन्वयक बनाया गया है। कार्यक्रम को सफल बनाने में पंकज कुमार, जितेंद्र दुबे, बी.के. दसौंधी, राकेश रंजन, टी.एम. पाठक, आराधना, खुशबू कुमारी, पुष्पांजलि राव एवं राहुल बनर्जी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
