• Sat. Sep 26th, 2026

झा मु मो जिला उपाध्यक्ष संजय करमाली ने आईरा इंटरप्राइजेज का किया उद्घाटन।

admin's avatar

Byadmin

Sep 26, 2026
crescent ad

 

पंकज ठाकुर

बड़कागांव। प्रखंड के नयाटांड़ पंचायत अंतर्गत कुम्हरडीहा गांव के मंगल बाजार स्थित आईरा इंटरप्राइजेज का उद्घाटन झा मु मो जिला उपाध्यक्ष सह पूर्व जिला परिषद सदस्य प्रत्याशी संजय करमाली ने फीता काटकर किया। प्रतिष्ठान के प्रोपराइटर गौतम ठाकुर, अंकुश कुमार, मुकेश कुमार एवं अमर कुमार हैं।संचालकों ने बताया कि प्रतिष्ठान में सुरक्षा सेवाएं, जनशक्ति सेवाएं, निर्माण एवं रखरखाव, परिवहन एवं रसद सेवाएं, व्यापारिक सेवाएं तथा अचल संपत्ति से संबंधित सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

इस मौके पर संजय करमाली ने कहा कि क्षेत्र में इस तरह के प्रतिष्ठान के खुलने से लोगों को विभिन्न सेवाओं के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। स्थानीय स्तर पर ही लोगों को सुविधाएं मिल सकेंगी।मौके पर अशोक महतो, हेमंत महतो, जगतपाल ठाकुर,सुनील नायक, विजय कुमार, प्रभु सिंह, जनार्दन ठाकुर, ओम प्रकाश नायक, राजू रवानी, प्रदीप सोनी, दीपक नायक, शशि भूषण एवं रविंद्र महतो समेत अन्य लोग मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *