
झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर पंचायती राज विभाग एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा राज्य की सभी ग्राम पंचायतों में 15 नवंबर से 23 नवंबर 2026 तक झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत ग्राम पंचायत स्तर पर स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य, सामाजिक जागरूकता तथा झारखंड की समृद्ध संस्कृति एवं विरासत से संबंधित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।
इसी क्रम में आज दिनांक 20 नवंबर 2026 को जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में प्लास्टिक मुक्त पंचायत अभियान के तहत एकल उपयोग प्लास्टिक के विरुद्ध जागरूकता गतिविधियां संचालित की गईं। इस दौरान ग्रामीणों को प्लास्टिक के दुष्प्रभावों एवं पर्यावरण पर इसके प्रतिकूल प्रभावों की जानकारी दी गई।

अभियान के तहत दुकानदारों एवं हाट-बाजार के विक्रेताओं को एकल उपयोग प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने तथा वैकल्पिक साधनों को अपनाने के लिए जागरूक किया गया। साथ ही कपड़े एवं जूट के थैलों के उपयोग को बढ़ावा देने, प्लास्टिक मुक्त पंचायत की शपथ दिलाने तथा प्लास्टिक कचरे के संग्रहण एवं पृथक्करण से संबंधित गतिविधियां आयोजित की गईं।

वहीं, स्थापना दिवस पखवाड़ा के दौरान विभिन्न ग्राम पंचायतों में सम्मानित ग्राम प्रधानों को अंगवस्त्र प्रदान कर अभिनंदन एवं सम्मानित किया गया। इस अवसर पर VB-G RAM G योजना के तहत प्रावधानों एवं योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई। साथ ही ग्रामसभा में गांव की स्थानीय आवश्यकताओं एवं प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए विकास योजनाओं का चयन एवं पारित करने का आग्रह किया गया, ताकि ग्रामीणों की सहभागिता से ग्राम विकास की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके।
इन गतिविधियों के माध्यम से ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं सामुदायिक सहभागिता के प्रति जागरूक करने के साथ ग्राम स्तर पर विकास योजनाओं के निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
