• Wed. Nov 18th, 2026

झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित.

admin's avatar

Byadmin

Nov 18, 2026
crescent ad

 

 

सरायकेला – झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर पंचायती राज विभाग द्वारा राज्य की सभी ग्राम पंचायतों में दिनांक 15 नवंबर से 23 नवंबर 2026 तक झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत ग्राम पंचायत स्तर पर स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य, सामाजिक जागरूकता तथा झारखंड की समृद्ध संस्कृति एवं विरासत से संबंधित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।

 

इसी क्रम में निर्धारित कार्यक्रम के तहत दिनांक 18 नवंबर 2026 (बुधवार) को जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में पंचायत भवनों, विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों, तालाबों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित आवरण के महत्व के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।

 

पौधरोपण के साथ-साथ लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल के महत्व से भी ग्रामीणों को अवगत कराया गया। इस दौरान स्थानीय समूहों, स्वयं सहायता समूहों (SHG) एवं युवाओं को पौधों के संरक्षण में सक्रिय सहभागिता निभाने के लिए प्रेरित किया गया।

 

कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को स्वच्छ हवा एवं हरित ग्राम के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने तथा लगाए गए पौधों के संरक्षण का संकल्प दिलाया गया ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *