• Sat. Jul 4th, 2026

झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन जोनल समिति के सीसीएल ईकाई का गठन।

admin's avatar

Byadmin

Jul 4, 2026
crescent ad

 

पंकज ठाकुर

बड़कागांव। झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन जोनल समिति सी.सी.एल. इकाई के क्षेत्रीय समिति के अध्यक्ष सूरज बेसरा तथा सचिव संजय करमाली उपाध्यक्ष पियूष बेदिया सहित 7 पदों तथा 19 कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किए गए।

उक्त बातें सीसीएल बडकासियाल असंगठित मजदूरों के क्षेत्रीय समिति का गठन के जेसीएमयू जोनल अध्यक्ष फागुन बेसरा एवं बरकासियाल क्षेत्रीय सचिव संजीव बेदीया ने पत्रांक संख्या JCMU/CCL/18/2026-27 जारी कर स्वीकृति प्रदान दी। जिसकी प्रतिलिपि प्रबंधक निदेशक सीसीएल रांची, महाप्रबंधक सीसीएल बरकासियाल क्षेत्र, उपायुक्त/ पुलिस अधीक्षक हजारीबाग, उपश्रमायुक्त हजारीबाग,

मुख्य कार्यकारी पदाधिकारी महाप्रबंधक/प्रबंधक/निदेशक सैनिक इन्फोटेक प्राइवेट लिमिटेड उरीमारी, मुख्य कार्यकारी पदाधिकारी/ महाप्रबंधक/ प्रबंधक निदेशक एलएनटी लार्सन टूब्रो लिमिटेड, मुख्य कार्यकारी पदाधिकारी महाप्रबंधक/ प्रबंधक निर्देशक आशीर्वाद रियल स्टेट ट्रांसपोर्टिंग प्राइवेट लिमिटेड उरीमारी, क्षेत्रीय समादेष्टा केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल बरकासियाल क्षेत्र, अनुमंडल पदाधिकारी हजारीबाग, थाना प्रभारी उरीमारी, सभी परियोजना पदाधिकारी/खान प्रबंधक और आउटसोर्सिंग कंपनी बरकासियाल क्षेत्र मे दी गई है।वहीं झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन जोनल समिति सीसीएल इकाई के क्षेत्रीय सचिव पद पर मनोनीत होने पर संजय करमाली ने कहा

कि अध्यक्ष फागु बेसरा तथा सचिव संजीव बेदीया का धन्यवाद देता हूं जो इस लायक मुझे समझा तथा असंगठित मजदूर के हित में काम करने का अवसर प्रदान किया। श्री करमाली ने आगे कहा कि असंगठित मजदूर के हित में ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभान्वित करने का काम करूंगा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *