• Sat. Jul 4th, 2026

Adityapur : आसंगी चेक डैम में दो स्कूली छात्र डूबे, एक का शव बरामद

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Jul 4, 2026
crescent ad
आदित्यपुर। आरआईटी थाना क्षेत्र के आसंगी चेक डैम में शनिवार को नहाने के दौरान दो स्कूली छात्र गहरे पानी में डूब गए।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस एवं गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। डूबने वाले छात्रों की पहचान कल्पनापुरी निवासी उत्सव तथा एस-टाइप निवासी लव के रूप में हुई है।
दोनों स्थानीय स्कूल के छात्र बताए जाते हैं। गोताखोरों की मदद से कुस का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि उत्सव की तलाश समाचार लिखे जाने तक जारी थी। घटना के बाद चेक डैम के आसपास लोगों की भारी भीड़ जुट गई।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने बरामद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है कि आसंगी चेक डैम में डूबने की यह पहली घटना नहीं है।
कुछ दिन पूर्व भी यहां दो छात्रों के डूबने का मामला सामने आया था। स्थानीय लोगों का कहना है कि डैम में सुरक्षा व्यवस्था का अभाव है और यहां अक्सर ऐसे हादसे होते रहते हैं। लोगों ने प्रशासन से डैम के आसपास पर्याप्त सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने तथा चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग की है।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *