• Wed. Feb 25th, 2026

झामुमो धनबाद प्रखंड कमेटी का पुर्नगठन,अध्यक्ष – अर्जून महतो,सचिव-कार्तिक कुमार बनाये गये

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jun 1, 2023

 

*धनबाद :* प्रखंड अंतर्गत मुनिडीह दुर्गा मंदिर प्रांगण में झामुमो धनबाद जिला समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष लख़ी सोरेन ने की एवं संचालन जिला सचिव जनाब मन्नु आलम ने की।
उक्त बैठक में झामुमो धनबाद प्रखंड कमेटी का पुर्नगठन किया गया।
अध्यक्ष- अर्जून महतो उपाध्यक्ष-राजकुमार नापित
सचिव-कार्तिक कुमार
सह-सचिव- किशोर कुमार बाउरी ,संगठन सचिव- राजकिशोर महतो,कोषाध्यक्ष- कैलाश प्रसाद महतो बनाया गया। नव गठित कमिटी को 15 दिनों के अन्दर प्रखंड अंतर्गत सभी पंचायतों में पंचायत कमीटी गठन करनें का निर्देश दिया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष लख़ी सोरेन व ने कहा की पूर्व में गठित प्रखंड कमीटी का कार्य संतोषजनक नहीं था,इस लिए पूर्व कमिटी को भंग कर नई कमिटी का आज गठन किया गया हैं सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई।
साथ ही 2024 में लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव को देखते हुए एवं माननीय हेमंत सोरेन जी को पुनः झारखण्ड का मुख्यमंत्री बनाने के संकल्प के साथ आप सभी पूरे प्रखंड में एक शसक्त संगठन बनाइए साथ ही ज्लद से जल्द पूरे प्रखंड में सदस्यता अभियान चला कर अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का काम करें।
मौके पर मुख्य रूप से जिला सचिव मन्नु आलम,जिला उपाध्यक्ष मुकेश सिंह,अजय रवानी , जिला सहसचिव मनोज महतो, संगठन सचिव मदन महतो, वरिष्ठ नेता लछु महतो,हरी ठाकुर,अनवर मुखिया,निर्मल शर्मा, ब्रिजेश्वर सिंह,सूरज चौहान, उचित महतो, किशोर बाउरी,राजन महतो,रिंकू सिंह, धनेश्वर दास, दीपक प्रमाणिक, धीरज रवानी, बिकास महतो सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *