• Mon. Jul 6th, 2026

झरिया से सिंदरी तक भाजपा शक्ति का प्रदर्शन, विधायक रागिनी सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता पहुँचे HURL परिसर

admin's avatar

Byadmin

Jul 6, 2026
crescent ad

 

धनबाद/झरिया:

 

केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रविवार को सिंदरी स्थित HURL परिसर में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में झरिया विधानसभा क्षेत्र से भाजपा कार्यकर्ताओं की ऐतिहासिक भागीदारी देखने को मिली।

झरिया विधायक रागिनी सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों महिला कार्यकर्ता बसों के माध्यम से झरिया से सिंदरी के लिए रवाना हुईं। वहीं बड़ी संख्या में भाजपा एवं जनता श्रमिक संघ के कार्यकर्ता अपने-अपने वाहनों से कार्यक्रम स्थल पहुँचे। कार्यकर्ताओं में केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार के स्वागत और उनके संबोधन को सुनने को लेकर विशेष उत्साह देखा गया।

कार्यक्रम में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी और कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं से जन-जन तक सरकार की योजनाओं को पहुँचाने का आह्वान किया।

झरिया विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने पिछले 12 वर्षों में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए देश के विकास को नई गति दी है। उन्होंने कहा कि सिंदरी में आयोजित यह प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करेगा तथा भाजपा की संगठनात्मक मजबूती का प्रतीक बनेगा।

कार्यक्रम के दौरान झरिया विधानसभा क्षेत्र से पहुँचे सैकड़ों कार्यकर्ताओं की सक्रिय उपस्थिति ने आयोजन को भव्य और सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *