
धनबाद (झरिया), 30 अप्रैल 2026: झारखंड सरकार के भवन निर्माण विभाग द्वारा झरिया प्रखंड अंतर्गत कस्तूरबा गांधी बालिका उच्च विद्यालय, झरिया में 8 नए वर्ग कक्षों (क्लासरूम) के निर्माण कार्य का शिलान्यास आज गरिमामयी वातावरण में संपन्न हुआ।


यह शिलान्यास कार्यक्रम झरिया विधानसभा क्षेत्र की माननीय विधायक रागिनी सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में उनके कर कमलों द्वारा विधिवत संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा-अर्चना एवं नारियल फोड़कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि झरिया क्षेत्र में बालिकाओं की शिक्षा को सशक्त बनाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा, “शिक्षा के बेहतर संसाधन उपलब्ध कराना ही हमारे क्षेत्र के समग्र विकास की नींव है। नए वर्ग कक्षों के निर्माण से छात्राओं को आधुनिक एवं सुविधाजनक वातावरण मिलेगा, जिससे उनकी पढ़ाई में सकारात्मक बदलाव आएगा।”
उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार एवं प्रशासन के समन्वय से झरिया में शिक्षा सहित सभी बुनियादी सुविधाओं को लगातार सुदृढ़ किया जा रहा है और भविष्य में भी ऐसे विकास कार्य जारी रहेंगे।
इस कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्र के नागरिक उपस्थित रहे। निर्माण कार्य को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण कर विद्यालय को जल्द ही समर्पित करने का आश्वासन भी दिया गया।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
