• Sun. Jun 21st, 2026

जेएलकेएम नावाडीह प्रखंड अध्यक्ष देनारायण महतो ने सुरेश महतो को बनाया जेएलकेएम का मीडिया प्रभारी। 

admin's avatar

Byadmin

Jun 21, 2026
crescent ad

 

 

नावाडीह/ बेरमो तुलसी प्रसाद

 

जेएलकेएम पार्टी नावाडीह प्रखंड कमिटी के दिशा निर्देश अनुसार नावाडीह प्रखंड अध्यक्ष देवनारायण महतो ने एक पत्र जारी कर कंजकिरो पंचायत अंतर्गत पिलपिलो निवासी सुरेश महतो को जेएलकेएम पार्टी का मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है।

सुरेश महतो कंजकिरो पंचायत के पिलपिलो गांव के निवासी हैं और पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में लंबे समय से कार्य कर रहे हैं। स्थानीय मुद्दों को उठाने और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने में उनकी भूमिका सराहनीय रहा है।

नावाडीह प्रखंड अध्यक्ष देवनारायण महतो ने कहा कि सुरेश महतो को मीडिया प्रभारी बनाए जाने के बाद नावाडीह प्रखंड में पार्टी की डिजिटल टीम और अधिक मजबूत होगा। सुरेश महतो ने कहा कि पार्टी ने जो मुझ पर विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का काम करूंगा। निष्ठापूर्वक कार्य कर जेएलकेएम की नीतियों और जनसमस्याओं को डिजिटल के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाऊंगा।

केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो के नेतृत्व में पार्टी को और मजबूत करेंगे। मीडिया प्रभारी बनाए जाने पर जेएलकेएम के केंद्रीय अध्यक्ष सह डुमरी विधायक जयराम महतो, नावाडीह प्रखंड अध्यक्ष, विधायक प्रतिनिधि खगेंद्र महतो एवं नावाडीह प्रखंड कमिटी के सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। बधाई देने वाले में जेएलकेएम पार्टी के कंजकिरो पंचायत अध्यक्ष दिनेश सिंह, कुमार तुलसी डीपी किंग, पवन कुमार, आकाश कुमार, संतोष महतो, आदि लोगो मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *