
*17 से 20 नवंबर तक प्रतिदिन प्रातःकालीन विशेष प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों को झारखंड के महापुरुषों, आंदोलनकारियों एवं राज्य स्थापना के इतिहास से कराया जाएगा अवगत; राज्य के विकास हेतु दिलाई जाएगी शपथ…*
विभागीय निर्देश के आलोक में उपायुक्त के निर्देशानुसार जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा अधीक्षक के नेतृत्व में जिले के सभी विद्यालयों में 17 नवंबर से 20 नवंबर 2026 तक झारखंड के इतिहास, गौरवशाली परंपरा एवं समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से संबंधित जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।

इस क्रम में विद्यालयों में प्रतिदिन प्रातः 09:00 बजे से 09:30 बजे तक आयोजित विशेष प्रार्थना सभा के दौरान विद्यार्थियों को झारखंड के इतिहास, गौरव गाथा, महापुरुषों एवं आंदोलनकारियों के योगदान तथा झारखंड राज्य की स्थापना के ऐतिहासिक महत्व के संबंध में जानकारी दी जा रही है। साथ ही, झारखंड राज्य के रजत जयंती वर्ष के संदर्भ में राज्य की समृद्ध विरासत एवं संस्कृति से छात्र-छात्राओं को अवगत कराया जा रहा है।

इस दौरान झारखंड के विकास एवं समृद्धि में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु सभी छात्र-छात्राओं को शपथ भी दिलाई जा रही है।
इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को झारखंड के गौरवशाली इतिहास, महापुरुषों एवं आंदोलनकारियों के योगदान तथा राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराना है, ताकि उनमें अपने राज्य के प्रति गौरव, सम्मान एवं विकास में योगदान देने की भावना विकसित हो सके।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
