• Fri. Oct 30th, 2026

जय मां लक्ष्मी पूजा कमिटी विक्रमपुर बुरूडीह में गाजे – बजे के साथ मां लक्ष्मी का हुआ विसर्जन

admin's avatar

Byadmin

Oct 28, 2026
crescent ad

 

राजनगर : जय मां लक्ष्मी पूजा कमिटी विक्रमपुर बुरूडीह की ओर से तीन दिवसीय धन की देवी मां लक्ष्मी पूजा भक्ति एवं आस्था के साथ पूजा संपन्न हुई। पूजा के अंतिम दिन मां लक्ष्मी की प्रतिमा का गाजे बजे के साथ विसर्जन किया गया। इस दौरान पूरा गांव भक्तिमय वातावरण में सरोवर नजर आया। महिला पुरुषों ने उत्साह पूर्वक विसर्जन जुलूस में भाग लिया और नाचते गाते हुए पूरे गांव का भ्रमण करते हुए आगे बढ़े। गांव का वातावरण मां लक्ष्मी के जयकारा और भक्ति संगीत से गूंज उठा। इसके विसर्जन यात्रा तालाब पहुंची ,जहां श्रद्धा और धार्मिक रीति रिवाज के साथ मां लक्ष्मी की प्रतिमा का विसर्जन किया गया।भक्तों ने नम आंखों से मां की विदाई दी और अगले वर्ष से माता के आगमन की कामना की।

तीन दिवसीय पूजा के दौरान गांव में धार्मिक उत्सव का माहौल बना रहा महिला निर्जला उपवास रखकर धन की देवी मां लक्ष्मी की विधिवत पूजा अर्चना की। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने अपने परिवार की सुख-शांति समृद्धि खुशहाली और रोगों से मुक्ति के लिए मां लक्ष्मी से प्रार्थना की। भक्तों ने माता के चरणों में श्रद्धा अर्पित करते हुए परिवार और समाज के कल्याण की कामना की।

 

दो दिनों तक भंडारे का आयोजन कर सभी श्रद्धालुओं को खीर खिचड़ी एवं प्रसाद दिया गया।

 

 

लक्ष्मी पूजा को सफल आयोजन के लिए समिति के सदस्य एवं ग्रामवासी का सहरनीय योगदान रहा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *