• Thu. May 21st, 2026

जमशेदपुर में वन विभाग और गीता थिएटर का निःशुल्क समर कैंप: 209 स्कूलों के बच्चों ने सीखे जीवन उपयोगी गुर

admin's avatar

Byadmin

May 21, 2026
crescent ad

 

प्रमंडल विभाग, जमशेदपुर और गीता थिएटर के संयुक्त तत्वावधान से मानगो वन विभाग सभागार हाल मे आरंभ हुआ निःशुल्क समर कैंप 2026, लगभग 130 सरकारी स्कूल एवं 79 प्राइवेट स्कूल के विद्यार्थियों ने हिस्सा बने

जमशेदपुर : वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग झारखंड सरकार, वन प्रमंडल विभाग जमशेदपुर और गीता थिएटर के संयुक्त तत्वावधान में मानगो वन विभाग सभागार हाल मे 10 दिवसीय निःशुल्क समर कैंप 2026 का शुभारंभ 15 मई 2026 से हो चुका है जो 25 मई 2026 तक हर दिन दोपहर 03 से 06 बजे शाम चलेगी।

नि:शुल्क समर कैंप 2026 का शुभ उद्घाटन जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा लोकप्रिय विधायक श्री माननीय सरयू राय और समाज सेविका पूर्वी घोष द्वारा किया गया उद्घाटन सत्र के बाद पहले दिन एक-दूसरे का परिचय और जीवन से संबंधित बाते हुई।

दूसरे दिन अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त गणित विशेषज्ञ श्रीमती दुर्गा राव ने बच्चों को गणित का खेल खिलाया उन्होंने बताया कि कैसे हम गणित को खेल समझाकर सभी प्रश्नों का हाल चुटकियों में कर सकते हैं और भारी से भरी जोड़ घटाव को हाथों में ही कुछ सेकंड में हल कर सकते हैं बच्चों ने काफी मन लगाकर दुर्गा राव जी की बातों को सुना और उनके द्वारा किए गए प्रश्नों का उत्तर देते हुए उनसे भी कुछ सवाल किया इस सत्र में प्रतिभागी और प्रशिक्षक दोनों ही समान रूप से भागीदार रहे.

निःशुल्क समर कैंप के तृतीय दिन नागरिक सुरक्षा जमशेदपुर से बतौर प्रशिक्षक मजहरुल बारी ने बच्चों को आपातकालीन बचाव विधि (Emergency Rescue Techniques) का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बच्चों को सिखाया कि किसी भी आपदा, दुर्घटना या आपातकालीन स्थिति में सूझबूझ के साथ खुद को और दूसरों को कैसे सुरक्षित बचाया जा सकता है। प्रशिक्षित बड़ी ने बच्चों को मॉक डील जैस स्थिति के लिए तैयार रहने का भी प्रशिक्षण दिया है बच्चों ने इस जीवन उपयोगी सत्र में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सुरक्षा के गुर सीखे।

चौथे दिन समर कैंप में शहर के प्रख्यात रंगकर्मी अमित दास ने नाट्य कार्यशाला का संचालन किया। अमित दास ने बच्चों को थिएटर की बुनियादी विधाओं, संवाद अदायगी (Diction), बॉडी लैंग्वेज और मंच के सदुपयोग के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने विभिन्न खेल-कूद और गतिविधियों के माध्यम से बच्चों के अंदर के अभिनय कौशल को निखारने का प्रयास किया।

पांचवे दिन शहर की सुप्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डाक्टर मेगा निःशुल्क समर कैंप पधारी जहा उन्होने सम्मिलित बालिकाओ से उन्के स्त्री रोग एवं स्वास्थ्य संबंधित विषय पर संवाद किया बालिकाओं ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हुए डॉक्टर मेघा से सवाल जवाब किया, जाते-जाते डॉक्टर मेघा ने बच्चों के बीच खाद्य सामग्री भी वितरण किया.

छठे दिन राम नृत्य स्टूडियो के संचालक डांस कोरियोग्राफर राम संडील समर कैंप के छोटे बच्चो को तारे जमीन पर फिल्म गाना बम बम भोले मस्ती में डोले, बड़ी बच्चियों को देश रंगीला रंगीला गाने पर डांस सिखाए जो समापन समारोह में प्रस्तुत किया जाएगा.

आज सातवे दिन युवा कार्यक्रम एंव खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा नेहरू युवा केंद्र संगठन (My Bharat) पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर के जिला युवा अधिकारी (District Youth Officer) मोन्टू पत्रा समर कैंप मे विशेष आमंत्रण पर पहुंचे जहां उन्होंने युवा प्रतिभागियों से खेलकूद एवं युवा कार्यक्रम पर संवाद किया उन्होंने प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर दिया और जमशेदपुर वन विभाग एवं गीता थिएटर द्वारा आयोजित समर कैंप किया सराहना करते हुए कहा बहुत ही काम थिएटर इतना सक्रिय होकर कार्य करती है.

 

धालभूम वन प्रमंडल पदाधिकारी (डीएफओ) श्री शबा आलम अंसारी ने कहा कि इस निःशुल्क समर कैंप के माध्यम से बच्चों को न केवल अभिनय, गणित, नैतिक ज्ञान और कला की बारीकियां सिखाई जाएंगी, बल्कि उन्हें वन विभाग के सहयोग से पर्यावरण संरक्षण, वन्यजीवों की सुरक्षा और प्रकृति के महत्व के प्रति भी जागरूक किया जाएगा। जिसके लिए समर कैंप के बच्चो को वन विभाग की ओर से वन -पर्यावरण विशेषज्ञओ के साथ 26 मई को दलमा ट्रेकिंग करवाया जाएगा।

वहीं गीता थिएटर जमशेदपुर की अध्यक्ष गीता कुमारी ने बताया कि समर कैंप में इस बार कुछ कुछ नये मजेदार गतिविधि, कार्यशाला और खेल-कूद को शामिल किया गया है जिसे भाग बने बच्चों का मनोरंजन के साथ ज्ञानरंजन भी हो रहा है। आज के समय की हालात को देखते हुए समर कैंप में बालिकाओं के लिए विशेष रूप से आत्मरक्षा ज्ञान हेतु मार्शल आर्ट्स, स्वास्थ्य- स्वच्छता, गुड टच बैड टच जैसे विषयों पर संवाद कार्यशाला तो वहीं नई पीढ़ी को झारखंड वनों के महत्व, प्रकृति संरक्षण और वन्यजीव जन्तु सुरक्षा के प्रति संवेदनशील बनाते हुए उन्हें कलात्मक एवं रचनात्मक विचार देकर नशापान, अंधविश्वास, बाल श्रम, बाल विवाह एवं बाल शोषण के प्रति जागरूकता, AI नॉलेज कार्यशाला आयोजित करेंगी।

जिसके लिए कुछ प्रशिक्षण सरायकेला खरसावां, रांची, कोलकाता, उड़ीसा से विशेष आमंत्रित किए गए हैं जिनके खर्च जमशेदपुर वन विभाग उठा रही है।

आपको बता दे यह समर कैंप मानगो वन विभाग के सभागार में आयोजित हो रहा है जिसमे लगभग 130 सरकारी स्कूल एवं 79 प्राइवेट स्कूल के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया है ।

समर कैंप आयोजन को सफल बनाने हेतु जमशेदपुर वन विभाग के पदाधिकारी – कर्मचारी , गीता थिएटर, संपूर्ण आश्रय, व्यक्तित्व विकास संस्थान, आरंभ, सुंदरम, हिन्द आईटीआई , सेल विला, नाफीसा युनुस सोशल वेलफेयर फाउंडेशन,लिओ क्लब जमशेदपुर से अभिषेक, श्रद्धा, खुशी और रितेश उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *