• Tue. Jul 21st, 2026

चांडिल में महुआ शराब विवाद बना जानलेवा, लाठी-पत्थर से पीटकर युवक की हत्या

admin's avatar

Byadmin

Jun 17, 2026
crescent ad

 

सरायकेला : चांडिल थाना क्षेत्र के सालगाडीह गांव में महुआ शराब पीने को लेकर हुए विवाद में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सालगाडीह निवासी छूटू लोहार के रूप में हुई है। परिजनों और ग्रामीणों का आरोप है कि भादुडीह निवासी अवैध महुआ शराब कारोबारी मानिक मंडल ने उसे पत्थर और लाठी-डंडे से पीट-पीटकर मार डाला।

 

सूत्रों के अनुसार रोज की तरह मंगलवार शाम को छूटू लोहार शराब पीने के लिए मानिक मंडल के घर गया था। वहां देशी महुआ शराब पीते-पीते दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि उग्र होकर मनोज मंडल ने गर्म पानी फेंकने के बाद पत्थर और लाठी-डंडे से छूटू पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल छूटू को आनन-फानन में एमजीएम अस्पताल, जमशेदपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

*आरोपी फरार, पुलिस जांच जारी*

घटना की सूचना मिलते ही चांडिल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी मानिक मंडल घटना के बाद से फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

 

*पुलिस ने हत्या की पुष्टि नहीं की*

चांडिल थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी। अभी तक पुलिस ने इसे हत्या के रूप में दर्ज नहीं किया है। प्रथम दृष्टया मामला मारपीट और शराब को लेकर विवाद का लग रहा है। मामले की जांच की जा रही है और फॉरेंसिक टीम से भी जांच कराई जाएगी।

 

फिलहाल गांव में तनाव का माहौल है और पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *