• Fri. Sep 11th, 2026

चांडिल डैम विस्थापित समन्वय मंच की संवाद यात्रा को कुकड़ू में मिला समर्थन, ग्रामीणों ने अधिकार की लड़ाई में एकजुटता का दिया भरोसा ।

admin's avatar

Byadmin

Sep 11, 2026
crescent ad

 

सरायकेला : चांडिल डैम विस्थापित समन्वय मंच की संवाद यात्रा शुक्रवार को कुकड़ू प्रखंड के विभिन्न विस्थापित गांवों में पहुंची। यात्रा को सभी गांवों में व्यापक समर्थन मिला।

संवाद यात्रा कारकीडीह, ऐदलडीह, डेङे होते हुए कुकड़ू हाट पहुंची। इसके बाद कुकड़ू पुनर्वास स्थल, सीरूम पुनर्वास स्थल, झापागोड़ा, दयापुर, कुमारी, उदाटांड, दुलमी ओड़िया, मुरू, हेंसालोंग होते हुए बांदू (हेबेन) में इसका समापन हुआ।

कुकड़ू हाट में बांदावीर, चौका, आदाडीह, चानो, जानूम, पलाशडीह, सपादा, चोरटखाल, तिरुलडीह, सिरकाडीह और कुदा सहित विभिन्न गांवों के विस्थापित ग्रामीणों से संवाद किया गया। इस दौरान मंच के सदस्यों ने पूरे हाट में नारेबाजी करते हुए पर्चियां बांटी। ग्रामीणों ने पुनर्वास, समस्याओं और अपने अधिकारों को लेकर प्रतिनिधियों से विस्तार से चर्चा की।

ग्रामीणों ने यात्रा दल का गर्मजोशी से स्वागत किया और अधिकारों की लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर साथ देने का संकल्प लिया। ग्रामीणों ने कहा कि इस बार वे अपना हक लेकर ही रहेंगे। यात्रा को मिले समर्थन से मंच को आगे की लड़ाई के लिए नई ऊर्जा मिली है।

 

संवाद यात्रा में जितेंद्र नाथ महतो, नारायण गोप, राकेश रंजन महतो, अंबिका यादव, श्यामल मार्डी, अंजित किस्कू, जरासिंधु गोप, अर्जुन कैवर्त, आकलू धीवर सहित बड़ी संख्या में विस्थापित ग्रामीण मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *