• Wed. Jul 8th, 2026

चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्रों का एसडीओ ने किया निरीक्षण

admin's avatar

Byadmin

Jul 7, 2026
crescent ad

 

 

*चक्रधरपुर* : विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 कार्यक्रम के तहत मंगलवार को अनुमंडल पदाधिकारी, पोड़ाहाट, चक्रधरपुर सह निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (ERO) द्वारा 56-चक्रधरपुर (अनुसूचित जनजाति) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान बंदगांव एवं चक्रधरपुर प्रखंड अंतर्गत मतदान केंद्र संख्या 59, 93, 108, 116 एवं 117 का भ्रमण कर पुनरीक्षण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया गया।

 

निरीक्षण के दौरान मतदाता गणना प्रपत्र (Enumeration Form) के वितरण एवं संग्रहण कार्य की समीक्षा की गई। संबंधित अधिकारियों एवं बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) को निर्देश दिया गया कि गणना प्रपत्रों के वितरण और संग्रहण कार्य में तेजी लाते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी कार्यों को पूर्ण किया जाए।

 

निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने बूथ स्तर पर चल रहे कार्यों का सत्यापन करते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को पूरी पारदर्शिता और गंभीरता के साथ संचालित करने पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक पात्र मतदाता तक गणना प्रपत्र पहुंचाना सुनिश्चित करें ताकि कोई भी योग्य नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे।

 

इस अवसर पर उन्होंने 56-चक्रधरपुर (अनुसूचित जनजाति) विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं से अपील की कि वे अपने-अपने बीएलओ से गणना प्रपत्र प्राप्त करें, उसे सावधानीपूर्वक भरें तथा उस पर रंगीन पासपोर्ट आकार का फोटो और हस्ताक्षर अंकित कर जल्द से जल्द संबंधित बीएलओ को जमा करें, ताकि मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य समय पर और सुचारु रूप से पूरा किया जा सके।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *