• Fri. Oct 16th, 2026

चक्रधरपुर में रश्मि इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान से मोबाइल चोरी मामले का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, 21 मोबाइल बरामद

admin's avatar

Byadmin

Oct 16, 2026
crescent ad

 

पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर में रेशमी इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान से 52 मोबाइल फोन चोरी के मामले का पुलिस ने उद्भेदन किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को नेपाल से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किए गए विभिन्न कंपनियों के कुल 21 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। वहीं, मामले में संलिप्त दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी और शेष मोबाइल की बरामदगी के लिए पुलिस की छापेमारी जारी है।

 

जानकारी के अनुसार, 5 अक्टूबर 2026 को अज्ञात चोरों ने चक्रधरपुर थाना क्षेत्र स्थित रेशमी इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान का शटर उठाकर विभिन्न कंपनियों के कुल 52 मोबाइल फोन चोरी कर लिए थे। इस संबंध में चक्रधरपुर थाना कांड संख्या 111/2026, दिनांक 5 अक्टूबर 2026 को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2)/305(a) के तहत मामला दर्ज किया गया था।

 

एसपी के निर्देश पर गठित हुईं छापेमारी टीमें

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा के निर्देश पर सहायक पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चक्रधरपुर डॉ. सैयद मुस्तफा हाशमी तथा पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी चक्रधरपुर के नेतृत्व में अलग-अलग छापेमारी दल गठित किए गए। टीमों ने विभिन्न स्थानों पर एक साथ छापेमारी करते हुए वैज्ञानिक तरीके से अनुसंधान किया। लगातार प्रयास के बाद पुलिस ने चोरी की घटना में पांच आरोपियों की संलिप्तता का पता लगाया।

 

तीन आरोपी गिरफ्तार, 21 मोबाइल बरामद

 

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में नितेश पटेल बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के घोड़ासहन थाना क्षेत्र का रहने वाला है। जितेन्द्र साह उर्फ चोना पूर्वी चंपारण जिले के रक्सौल थाना क्षेत्र के आश्रम रोड, छठियाघाट का निवासी है। वहीं, गोविन्द चौधरी बिहार के सुपौल जिले के राघोपुर क्षेत्र अंतर्गत धरमपट्टी का रहने वाला है। पुलिस ने इनके पास से चोरी किए गए विभिन्न कंपनियों के कुल 21 मोबाइल फोन जब्त किए हैं।

 

फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों ने जुटाए साक्ष्य

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए सीआईडी की फिंगरप्रिंट विशेषज्ञ टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया था। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य संकलन किया, जिससे अनुसंधान में सहायता मिल सके।

 

दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी

 

पुलिस के अनुसार, इस कांड में शेराज और संजय सहनी नामक दो अन्य आरोपियों की संलिप्तता भी सामने आई है। दोनों बिहार के मोतिहारी जिले के रहने वाले बताए गए हैं। इनकी गिरफ्तारी तथा चोरी किए गए शेष मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है।

 

*छापेमारी दल में शामिल*

 

इस कार्रवाई में पुलिस उपाधीक्षक प्रशिक्षु अमित कुमार,थाना प्रभारी अवधेश कुमार, रमेश गिरि, रजीत उरांव, सुनील कुमार पाण्डेय तथा प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक राज किशोर तिवारी शामिल थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *