• Tue. Apr 21st, 2026

घायलों के समुचित ईलाज के लिए डॉक्टर से मिलने पारस हॉस्पिटल राँची पहुँचे पूर्व विधायक

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Apr 9, 2023
crescent ad

चौपारण
बीते दिनों सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के कई लोग घायल हो गए थे वही एक मासूम बच्चा सहित तीन लोगों के मौत हो गया था। घायल का ईलाज राँची स्थित पारस हॉस्पिटल में चल रहा है। लगातार घायलों के समुचित ईलाज के लिए प्रयासरत बरही के पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव राँची पहुँचे और डॉक्टरों से मिलकर घायलों की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान पूर्व विधायक ने घायलों का ईलाज कर रहे डॉ संजय कुमार से मुलाकात कर बेहतर ईलाज की बात कही। डॉक्टर की टीम ने बताया कि पहले से बेहतर स्थित है। पूर्व विधायक ने कहा कि अगर जरूरत पड़े तो बाहर से डॉक्टरों की टीम बुलाना पड़े तो जरूर बुलाये क्योंकि पहले ही विजय कुमार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पूर्व विधायक ने भगवान से दुआ किया कि इलाजरत विजय की पत्नी, बहनोई, भाभी जल्द स्वाथ्य होकर हमसब के बीच होंगे। होनी को कोई टाल नही सकता लेकिन भगवान ऐसी बिपति कभी भी कोई दुश्मन को भी नही दें। मालूम हो कि चंदवारा प्रखण्ड में उरवां में सड़क दुर्घटना में कसियाडीह निवासी सह प्रसिद्ध व्यवसायी विजय साहू के एकलौते पुत्र व माता पिता सहित एक महिला की मौत घटना स्थल पर ही हो गया गया था। घायलों के प्राथमिक ईलाज हजारीबाग स्थित आरोयग्यम हॉस्पिटल में हो रहा था जहाँ सदर विधायक मनीष जायसवाल व पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव लगातार उपस्थित रहे फिर घायलों को बेहतर इलाज के लिए राँची स्थित पारस हॉस्पिटल रेफर किया गया था।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *