
बेरमो/बोकारो थर्मल-
झारखंड सरकार के श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के अंतर्गत बुधवार को गोविंदपुर सी पंचायत परिसर में रोजगार मेले का आयोजन किया गया।

इस मेले में बड़ी संख्या में नौकरी के तलाश कर रहे युवक-युवतियों ने भाग लेकर विभिन्न निजी कंपनियों में रोजगार के लिए आवेदन दिया।

यह भर्ती शिविर जिला नियोजनालय की ओर से आयोजित कि गई थी, जिसका संचालन मो. इमरान फारूकी (नियोजन पदाधिकारी)
नियोजनालय, द्वारा किया गया।
रोजगार मेले में कुल 13 कंपनियों ने भाग लिया। इनमें प्रमुख रूप से वीई कमर्शियल व्हीकल्स लिमिटेड, यशस्वी ग्रुप- अपोलो टायर्स लिमिटेड (गुजरात),धूत ट्रांसमिशन प्राइवेट लिमिटेड (हरियाणा), फोर्जफ्रंट सिक्योरिटी प्राइवेट लिमिटेड (पटना),शिव फोर्ट एंटरप्राइजेज (महाराष्ट्र), एसआईएस लिमिटेड सहित अन्य कंपनियां शामिल रहीं।
इन कंपनियों ने विभिन्न तकनीकी एवं गैर-तकनीकी पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया।
इस अवसर पर नियोजन विभाग के अधिकारियों ने युवाओं को निजी क्षेत्र में उपलब्ध रोजगार के अवसरों की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक संख्या में रोजगार मेलों में भाग लेने तथा नियोजनालय में पंजीकरण कराने के लिए प्रेरित किया। रोजगार मेले में अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच एवं साक्षात्कार की प्रक्रिया भी संपन्न कराई गई।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
