• Thu. Oct 8th, 2026

गोविंदपुर थाना में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर दिया जोर

admin's avatar

Byadmin

Oct 7, 2026
crescent ad

 

 

*गोविंदपुर, धनबाद:* दुर्गा पूजा को लेकर गोविंदपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, विभिन्न दुर्गा पूजा समितियों के सदस्य, बुद्धिजीवी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

बैठक में दुर्गा पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। थाना प्रभारी विष्णु प्रसाद रावत ने सभी पूजा समितियों से सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पूजा पंडालों में सीसीटीवी, अग्निशमन यंत्र, स्वयंसेवकों की तैनाती एवं भीड़ नियंत्रण की व्यवस्था अनिवार्य रूप से करें। डीजे पर प्रतिबंध रहेगा और अश्लील गानों पर पूरी तरह रोक रहेगी।

 

उन्होंने कहा कि अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। विसर्जन जुलूस के दौरान निर्धारित रूट का ही पालन करें।

 

पूजा समितियों ने पुलिस प्रशासन को सहयोग का आश्वासन दिया। बैठक में शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण वातावरण में दुर्गा पूजा मनाने का संकल्प लिया गया।

 

BDO जाहिद आलम और दारोगा संतोष सिंह अन्य लोग रहे उपस्थित


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *