
बेरमो / बोकारो थर्मल-
बोकारो थर्मल स्थित गोविंदपुर ए पंचायत सचिवालय भवन में मंगलवार को कोनार सीएचपी (कोल हैंडलिंग प्लांट) निर्माण को लेकर ग्राम सभा आयोजित की गई। अनुसूचित जनजाति एवं अन्य परंपरागत वन निवासी (वन अधिकारों की मान्यता) अधिनियम, 2006 के तहत आयोजित इस ग्राम सभा में ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से सीएचपी निर्माण के प्रस्ताव को मंजूरी दी।

गोविंदपुर ए पंचायत के मुखिया चंद्रदेव घांसी ने बताया कि गोविंदपुर मौजा के खाता संख्या 91 और प्लॉट संख्या 2767 की लगभग 11 हेक्टेयर वन भूमि कोनार सीएचपी के संचालन के लिए सीसीएल को चाहिए। उन्होंने बताया कि गोविंदपुर मौजा में ए से एफ तक कुल छह पंचायतें हैं। ग्राम सभा में चार पंचायतों के मुखिया उपस्थित रहे, जबकि गोविंदपुर डी पंचायत के मुखिया व्यक्तिगत कारणों से शामिल नहीं हो सके।

छठ के बाद होगी अगली बैठक
मुखिया ने बताया कि छठ पर्व के बाद अगली बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें सभी छह पंचायतों की मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया जाएगा और सीसीएल की सीएसआर योजना के तहत विकास कार्यों की प्राथमिकताएं तय की जाएंगी।
सीसीएल के पर्यावरण अधिकारी मोहित जून ने कहा कि वन अधिकार अधिनियम, 2006 के प्रावधानों के तहत संबंधित वन अधिकार धारकों की सहमति महत्वपूर्ण है। ग्राम सभा में वन अधिकारों को लेकर किसी प्रकार की आपत्ति सामने नहीं आई और प्रस्ताव पारित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि संबंधित रैयतों को प्लॉट के क्षेत्रफल में उनके हिस्से के प्रतिशत के अनुसार मुआवजा दिया जाएगा।
भूमि सत्यापन में सहयोग करेगा अंचल
अंचल अधिकारी श्याम रजक ने कहा कि ग्राम सभा में ग्रामीणों की सहमति सकारात्मक रही। उन्होंने आश्वस्त किया कि अंचल कार्यालय गैरमजरुआ खास एवं जंगल-झाड़ी भूमि के सत्यापन की प्रक्रिया में पूर्ण सहयोग करेगा।
ग्राम सभा में सीसीएल बीएंडके के ट्रेडिशनल जीएम सुधीर कुमार, प्रोजेक्ट ऑफिसर सुमेधा नंदन, डिस्पैच मैनेजर राजीव रंजन, नोडल ऑफिसर दीपक कुमार, पर्यावरण अधिकारी मोहित जून, वरीय सर्वेक्षक आरआर नायक और शशि कुमार सहित मुखिया बीएन महतो, अंजू आलम, मंजूर आलम तथा अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
