
बोकारो थर्मल
गोमिया स्वांग के 1/सी कॉलोनी में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वांग गणेश उत्सव पूजा समिति द्वारा चतुर्थ वर्ष का भव्य गणेश महोत्सव मनाया जाएगा। 6 दिवसीय यह उत्सव 14 सितंबर 2026 से 19 सितंबर 2026 तक 1/सी कॉलोनी स्थित सामुदायिक भवन में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया जाएगा। समिति के सदस्यों ने बताया कि इस वर्ष के आयोजन को और भी विशेष बनाने के लिए धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला रखी गई है। महोत्सव के दौरान 15 सितंबर से 17 सितंबर 2026 तक तीन दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन होगा। कथा की प्रवक्ता परमपूज्य साध्वी लक्ष्मी रामायणी जी होंगी, जो श्रीधाम वृंदावन से पधार रही हैं। उनके मधुर प्रवचन से भक्तों को भक्ति रस का लाभ मिलेगा। वहीं पूरे उत्सव के दौरान होने वाली गणेश पूजा, हवन और अन्य धार्मिक अनुष्ठान वाराणसी के प्रसिद्ध कर्मकाण्ड वेद रत्न आचार्य श्री सुनील कुमार शास्त्री जी के द्वारा वैदिक विधि-विधान से संपन्न कराए जाएंगे। इस महोत्सव को सफल बनाने के लिए समिति के पदाधिकारी जगदीश, डीके राय, सुरेश, मोहन सिंह, चंदन, पवन, मनोज सिंह, विजय सिंह, कृष्णाकांत त्रिपाठी, हृदय नारायण सिंह, ललन सिंह, कैलाश सिंह, प्रदीप, शैलेश चतुर्वेदी, अभिमन्यु जी सहित 1/सी कॉलोनी के सभी नगरवासी जीजान से तैयारियों में जुटे हुए हैं। समिति ने सभी श्रद्धालुओं और नगरवासियों से अपील की है कि वे परिवार सहित पधारकर गणपति बप्पा का आशीर्वाद लें और इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाएं।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
