
धनबाद, 27 नवंबर 2026: बालिकाओं को आत्मनिर्भर, आत्मविश्वासी एवं आत्मरक्षा के लिए सक्षम बनाने के उद्देश्य से लायंस क्लब गोबिंदपुर द्वारा संचालित निःशुल्क मार्शल आर्ट्स प्रशिक्षण कार्यक्रम आज दोनों प्रशिक्षण केंद्रों पर सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में दोनों केंद्रों को मिलाकर कुल 515 बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम लायंस क्लब गोबिंदपुर का एक स्थायी सेवा प्रकल्प है, जिसके अंतर्गत प्रत्येक सप्ताह बालिकाओं को कराटे, वुशु एवं ताइक्वांडो का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है।


प्रशिक्षण के लिए दो केंद्र निर्धारित किए गए हैं। पहला केंद्र क्रिसेंट इंटरनेशनल स्कूल, बारीयो, गोविंदपुर में संचालित है, जबकि दूसरा केंद्र लायंस एस.एस.बी.बी. स्कूल, प्रधानखंता में संचालित किया जा रहा है। दोनों केंद्रों पर नियमित रूप से प्रशिक्षण देकर बालिकाओं को शारीरिक रूप से मजबूत बनाने के साथ-साथ उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास और आत्मरक्षा की भावना विकसित की जा रही है।

कार्यक्रम का नेतृत्व लायंस क्लब गोबिंदपुर के अध्यक्ष एवं क्रिसेंट इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक लायन ईसा शमीम ने किया। इस अवसर पर जोन चेयरपर्सन लायन एस.के. रॉय की उपस्थिति एवं मार्गदर्शन भी रहा।
प्रशिक्षण की जिम्मेदारी अनुभवी प्रशिक्षकों बेबी कुमारी एवं शुभम कुमार रजक निभा रहे हैं। कार्यक्रम प्रभारी शिव कुमार महतो भी उपस्थित रहे।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का एक महत्वपूर्ण उद्देश्य बालिकाओं को आगामी जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की कराटे, वुशु और ताइक्वांडो प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना भी है। प्रतियोगिताओं में भाग लेने की इच्छुक बालिकाओं को निःशुल्क अभ्यास एवं प्रशिक्षण की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
लायन ईसा शमीम ने कहा कि बालिकाओं की सुरक्षा, आत्मसम्मान और आत्मनिर्भरता समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। हमारा प्रयास है कि अधिक से अधिक बालिकाएं मार्शल आर्ट्स सीखें और किसी भी परिस्थिति का आत्मविश्वास के साथ सामना कर सकें। 515 बालिकाओं की सहभागिता इस अभियान की सफलता और समाज में बढ़ती जागरूकता का प्रमाण है।
लायंस क्लब गोबिंदपुर का यह स्थायी सेवा प्रकल्प महिला सशक्तीकरण एवं बालिका सुरक्षा की दिशा में एक सराहनीय पहल है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
