• Thu. Jul 30th, 2026

गोन्दुडीह में STG आउटसोर्सिंग शुरू कराने की मांग को लेकर असंगठित मजदूरों का प्रदर्शन

admin's avatar

Byadmin

Jul 30, 2026
crescent ad

 

 

रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी

केंदुआ(धनबाद) गोन्दुडीह कांटा घर के समीप गुरुवार को बड़ी संख्या में असंगठित मजदूरों ने प्रदर्शन कर STG आउटसोर्सिंग कंपनी को जल्द शुरू कराने की मांग उठाई। वहीं प्रदर्शन कर रहे मजदूरों का आरोप है कि कुछ दबंग लोगों द्वारा कंपनी का संचालन शुरू नहीं होने दिया जा रहा है, जिससे सैकड़ों मजदूरों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है मजदूरों ने बताया कि वे लंबे समय से कंपनी का कार्य शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। उनका कहना है कि यदि STG आउटसोर्सिंग का संचालन शुरू हो जाता है तो क्षेत्र के कई बेरोजगार युवाओं और मजदूरों को रोजगार मिलेगा तथा उनके परिवारों का भरण-पोषण सुचारू रूप से हो सकेगा। वहीं प्रदर्शन के दौरान मजदूरों ने जिला प्रशासन से हस्तक्षेप करने और कंपनी के संचालन में आ रही बाधाओं को दूर करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कोई सकारात्मक पहल नहीं की गई तो वे अपने आंदोलन को और तेज करने के लिए बाध्य होंगे।

वहीं, पत्रकारों से बातचीत के दौरान STG आउटसोर्सिंग कंपनी के संचालक टुनटुन यादव ने भी दावा किया कि कुछ दबंग तत्व लगातार कंपनी का संचालन शुरू होने से रोकने का प्रयास कर रहे हैं और विभिन्न प्रकार की बाधाएं उत्पन्न कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस संबंध में गोन्दुडीह थाना में लिखित शिकायत भी दी गई है, लेकिन अब तक थाना की ओर से कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है। टुनटुन यादव ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने धनबाद के वरीय पुलिस अधीक्षक से भी मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी है। उनका कहना है कि यदि इसी तरह कंपनी का संचालन बाधित होता रहा तो स्थानीय मजदूरों के सामने रोजगार का गंभीर संकट उत्पन्न हो जाएगा। उन्होंने जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन से मांग किया कि मामले की निष्पक्ष जांच कर कंपनी के संचालन में बाधा डालने वाले लोगों के खिलाफ त्वरित एवं आवश्यक कार्रवाई की जाए, ताकि STG आउटसोर्सिंग कंपनी का संचालन जल्द शुरू हो सके और स्थानीय बेरोजगार युवाओं एवं मजदूरों को रोजगार मिल सके। हालांकि, जिन लोगों पर आरोप लगाए गए हैं, उनकी ओर से इस मामले में कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। प्रशासन की ओर से भी समाचार लिखे जाने तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *