• Mon. Jun 29th, 2026

गोनीयटो स्कूल में स्वास्थ्य शिविर, 154 बच्चों की जांच; डायरिया से बचाव को बांटी गईं दवाएं व ओआरएस

admin's avatar

Byadmin

Jun 29, 2026
crescent ad

 

बेरमो/बोकारो थर्मल –

डीवीसी सीएसआर एवं बोकारो थर्मल अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में उत्क्रमित मध्य विद्यालय, गोनीयटो में डायरिया रोकथाम को लेकर एक दिवसीय स्वास्थ्य जांच सह जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 154 बच्चों की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच की गई।

बच्चों एवं ग्रामीणों को डायरिया से बचाव, व्यक्तिगत स्वच्छता, हाथ धोने की सही विधि तथा स्वच्छ एवं उबला पानी पीने के महत्व की जानकारी दी गई। जरूरतमंद बच्चों के बीच ओआरएस पैकेट, मेट्रोनिडाजोल 400 एमजी, एल्बेंडाजोल सहित आवश्यक दवाएं वितरित की गईं। साथ ही ओआरएस घोल बनाने की सही विधि भी बताई गई।

शिविर में डॉ. एस. साहा, हेल्थ इंस्पेक्टर कृष्णा कुमार, एमडी कलीम अंसारी, फार्मासिस्ट गौतम मंडल, डीवीसी सीएसआर विभाग के विकास कुमार सहित विद्यालय के शिक्षक, ग्रामीण एवं बड़ी संख्या में बच्चे उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *