
केंदुआ। केंदुआडीह थाना अंतर्गत लहरा देवी मंदिर के समीप अनियंत्रित हाईवा ट्रक संख्यां JH10 BF 2410 मुख्य मार्ग के डिवाईडर पर चढ़ गया और फंस गया जिससे ट्रक का निचला कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हुई है। वहीं किसी प्रकार के दुर्घटना नही हुई है।
घटना के सबंध में बताया जाता है कि हाईवा ट्रक जो कुसुंडा से कोयला लेकर केंदुआ की ओर जा थी कि लहरा देवी मंदिर के समीप मुख्य मार्ग पर आधिक अंधेरे होने के कारण ट्रक सड़क पर बने डिवाईडर पर चढ़ गया

और कुछ दूरी जाकर फंस गया। घटना की सूचना पाकर केंदुआडीह पुलिस सदलबल मौके पर पहुंच घटना का जायजा लिया जिसमे किसी प्रकार के दुर्घटना होने की सूचना नही है।

वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि डिवाईडर के पहले बहुत ही अंधेरा रहता है और वहां सड़क पर पथ निर्माण विभाग द्वारा रेडियम का कोई बोर्ड भी नही लगाया गया है जिससे आए दिन उक्त स्थान पर घटना घट रही है जो पथ विभाग की घोर लापरवाही है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
