
धनबाद: स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर 15 अगस्त 2026 को बस्ताकोला स्थित प्रसिद्ध गायत्री शक्तिपीठ परिसर में 80वां स्वतंत्रता दिवस अत्यंत हर्षोल्लास, उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस शुभ अवसर पर शक्तिपीठ परिसर में मुख्य प्रबंध ट्रस्टी श्री विभूति शरण सिंह एवं अन्य गणमान्य लोगों की उपस्थिति में विधिवत ध्वजारोहण संपन्न हुआ।
राष्ट्रीय एकता व सद्भाव के साथ फहराया तिरंगा। समारोह के दौरान धनबाद, झरिया एवं आसपास के विभिन्न क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं की विशाल उपस्थिति रही। राष्ट्रीय एकता, समता, आपसी प्रेम, सद्भाव, सहयोग, श्रद्धा और विश्वास के पवित्र भाव के साथ राष्ट्रीय ध्वज को फहराया गया। उपस्थित सभी भाई-बहनों ने तिरंगे को नमन किया और गायत्री शक्तिपीठ बस्ताकोला को जन-जागरण का प्रमुख केंद्र बनाने का संकल्प लिया। साथ ही, संस्थान के विकास और विस्तार में अपनी क्षमता, योग्यता एवं श्रद्धा भाव से पूर्ण योगदान देने की प्रतिबद्धता दोहराई। ध्वजारोहण के उपरांत शक्तिपीठ की सक्रिय बहनों द्वारा प्रस्तुत किए गए सुरीले राष्ट्रगीत ने पूरे परिसर को राष्ट्रभक्ति और देशप्रेम के भाव से सराबोर कर दिया। बहनों की इस सुंदर प्रस्तुति ने उपस्थित हर व्यक्ति को देश सेवा और समर्पण के संदेश से प्रेरित किया। इस देशभक्ति कार्यक्रम में झरिया व धनबाद क्षेत्र के सक्रिय कार्यकर्ताओं, शक्तिपीठ ट्रस्ट मंडल के सम्मानित सदस्यों तथा स्थानीय श्रद्धालु भाई-बहनों की गरिमामयी मौजूदगी रही। मुख्य रूप से मुख्य प्रबंध ट्रस्टी विभूति शरण सिंह, सीताराम जी, सुरेंद्र जी, लता पराशर, सीमा जी, लता जायसवाल, ममता सिंह, दुलारी पाठक, मीरा सिंह, राजकुमारी शर्मा, नमिता देवी, जय श्री विश्वकर्मा, गरिमा सिंह, उमा शर्मा, उषा कुमारी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
