
धनबाद।केंदुआडीह कोलियरी के खैरा में संचालित आउटसोर्सिंग के खनन से काफी प्रदूषण फैल रही है एवं इस फैलते प्रदूषण से लोगों के घरों पर कई परत धूल जम गए है। कारण की नियमित पानी का छिड़काव नही हो रही है जिससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बतातें चलें कि खनन स्थल से मात्र 100 मीटर की दूरी पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय स्कूल का संचालन हो रहा जिसमे दर्जनो बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे है एवं उससे सटे तीन चार घर बसे हुए लोग भी है जो प्रदूषण के साथ साथ हैवी ब्लास्टिंग का भी दंश झेल रहे हैं पूरा स्कूल परिसर दहल रहा है।

बतातें चलें कि इसी हैवी ब्लास्टिंग के दौरान गत माह खनन के मलवे इन घरों पर गिरे और उनके छत छावनी के कर्कट सीटों में दरारें पड़ी लोग हो हल्ला कर किसी प्रकार शांत हुए पर ब्लास्टिंग के समय घरों में भूकंप की तरह झटके जोरों से हो रहे है जो खतरे का एहसास कर रहा और कभी भी खतरा होने की संभावना बनी हुई है। परन्तु सुरक्षित व्यवस्था के प्रति बीसीसीएल प्रबंधन की गहरी नींद अबतक नही खुल रही है और न ही जिला प्रशासन सजग दिख रहे है। जिसको लेकर लोगों के बीच चर्चा जोरों पर है।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
