• Sun. Jul 26th, 2026

कोल वाहनों पर फायरिंग, एसपी बोले- जल्द गिरफ्त में होंगे अपराधी।

admin's avatar

Byadmin

Jul 26, 2026
crescent ad

 

पंकज ठाकुर

बड़कागांव ।बड़कागांव- हजारीबाग मार्ग पर तेरह माइल स्थित चक्करवार घाटी पुल के समीप एनटीपीसी की पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना से कोयला ढुलाई कर रही दो हाईवा पर शनिवार देर रात अपराधियों ने फायरिंग कर दहशत फैलाने की कोशिश की। घटना के बाद अपराधी गैंगस्टर प्रिंस खान के नाम से धमकी भरा पर्चा छोड़कर फरार हो गए। घटना से जुड़ा एक ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है।घटना की सूचना मिलते ही हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक अमन कुमार घटनास्थल पहुंचे और पूरे घटनाक्रम का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में तीन अपराधियों के पैदल घटनास्थल तक पहुंचने की आशंका है। संभावना है कि उन्होंने अपनी बाइक कुछ दूरी पर खड़ी की थी। भय का माहौल बनाने के उद्देश्य से छोटे हथियार का इस्तेमाल किया गया।एसपी ने बताया कि दोनों हाईवा पर सात-आठ राउंड फायरिंग की गई। घटनास्थल से पांच खोखे तथा प्रिंस खान के नाम से दो धमकी भरे पर्चे बरामद किए गए हैं। दोनों हाईवा को जब्त कर लिया गया है। पुलिस अपराधियों की पहचान कर चुकी है और उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।बताया जा रहा है कि हजारीबाग, विशेषकर बड़कागांव क्षेत्र में प्रिंस खान के नाम से इस तरह की यह पहली घटना है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। कोयला खनन और ट्रांसपोर्टिंग गतिविधियां बढ़ने के साथ अलग-अलग आपराधिक गिरोहों की सक्रियता भी बढ़ी है। सूत्रों के अनुसार लेवी वसूली और वर्चस्व की लड़ाई को लेकर ऐसी घटनाओं में इजाफा हो रहा है।निरीक्षण के दौरान एसपी अमन कुमार के साथ एएसपी अमित कुमार, बड़कागांव एसडीपीओ अमित आनंद, इंस्पेक्टर शाहिद रजा, थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह, डाड़ी कला ओपी प्रभारी सागेन मुर्मू, एसआई राकेश खवास, अभिषेक कुमार, सशस्त्र बल के जवान तथा ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के अधिकारी मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *