• Wed. Jun 17th, 2026

कोल्हान के सुदूर गांवों में आयुष विभाग के स्वास्थ्य शिविर, 302 मरीजों का हुआ उपचार

admin's avatar

Byadmin

Jun 16, 2026
crescent ad

 

 

*चाईबासा* पश्चिमी सिंहभूम जिले के कोल्हान क्षेत्र के विभिन्न ग्रामीण एवं सुदूरवर्ती गांवों में आयुष विभाग द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया। शिविरों में कुल 302 मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर उनका उपचार किया गया तथा आवश्यक दवाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं।

 

आयुष चिकित्सकों ने मरीजों की स्वास्थ्य जांच के साथ रक्तचाप एवं मधुमेह की जांच भी की। सर्दी-खांसी, बुखार, शरीर दर्द, त्वचा रोग, गैस्ट्राइटिस, बवासीर समेत अन्य सामान्य बीमारियों से पीड़ित लोगों को परामर्श और दवाएं प्रदान की गईं। साथ ही ग्रामीणों को संतुलित आहार, स्वच्छता, योग-प्राणायाम और नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के प्रति जागरूक किया गया।

 

यह शिविर खुंटपानी, सदर, बंदगांव, चक्रधरपुर, हाटगमहरिया, गोइलकेरा, तांतनगर, नोवामुंडी एवं मंझारी प्रखंड के विभिन्न गांवों में आयोजित किए गए। ग्रामीणों ने शिविरों का लाभ उठाते हुए आयुष विभाग की पहल की सराहना की। विभाग ने स्वास्थ्य संबंधी किसी भी समस्या के लिए ग्रामीणों से अपनी सहिया के संपर्क में रहने की अपील की है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *