• Sun. Aug 9th, 2026

कोर्ट की उद्घोषणा, 15 सितंबर को हाजिर होने का आदेश

admin's avatar

Byadmin

Aug 9, 2026
crescent ad

 

 

पंकज ठाकुर

बड़कागांव। व्यवहार न्यायालय रामगढ़ के न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी ताबिंदा खान की अदालत ने बड़कागांव थाना क्षेत्र के चलनदाग निवासी मोहन गंझू उर्फ आकाश गंझू के खिलाफ न्यायालय में हाजिर होने की उद्घोषणा जारी की है। वह बरतु गंझू का पुत्र है।न्यायालय से जारी उद्घोषणा के अनुसार मोहन गंझू उर्फ आकाश गंझू के खिलाफ बीएनएस की धारा 127(2), 303(2), 308(2), 308(4), 109(2), 324(5), 352 एवं 3(5) के तहत मामला दर्ज है। उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था, लेकिन वारंट की तामील नहीं हो सकी। पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर न्यायालय को बताया गया कि आरोपी फरार है अथवा गिरफ्तारी से बचने के लिए स्वयं को छिपा रहा है।

न्यायालय ने उद्घोषणा जारी करते हुए आरोपी को निर्देश दिया है कि वह उक्त मामले में अपना पक्ष रखने के लिए 15 सितंबर 2026 को व्यवहार न्यायालय रामगढ़ में उपस्थित हो। समय पर उपस्थित नहीं होने की स्थिति में न्यायालय द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

उक्त आशय की जानकारी एसआई सोमय उरांव पी., थाना पतरातू (भदानीनगर ओपी) की ओर से दी गई है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *