• Mon. Feb 23rd, 2026

केरेडारी प्रखण्ड अंर्तगत परीक्षा केंद्रों में वार्षिक माध्यमिक परीक्षा सुचारू रूप से है जारी।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Feb 21, 2024

 

 

 

केरेडारी से रोहित गोस्वामी

 

 

केरेडारी प्रखंड अंतर्गत वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2024 का दसवीं एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा सुचारू रूप से संचालित है। केरेडारी प्रखण्ड अंर्तगत पांच स्कूलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें उच्च विद्यालय गर्री कलां, एस एस पल्स 2 उच्च विद्यालय, तथा एस एस पल्स उच्च विद्यालय केरेडारी, कन्या मध्य विद्यालय केरेडारी, मध्य विद्यालय कराली, नाम शामिल हैं। वही सीनियर दंडाधिकारी (मजिस्ट्रेट) के रूप में केरेडारी अंचलअधिकारी राम रतन वर्णवाल, प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार, काफी सक्रिय दिख रहे हैं। परीक्षा केंद्र में भ्रमण करते नजर आ रहे हैं। वही पूरे झारखंड प्रदेश में 06 फरवरी से 26 फरवरी तक वार्षिक माध्यमिक परीक्षा हो रही हैं। बता दें एस एस पल्स 2 उच्च विद्यालय, एवं एस एस पल्स उच्च विद्यालय,केरेडारी, के परीक्षा केंद्र का दंडाधिकारी (मजिस्ट्रेट) के रूप में मनरेगा जे,ई अशोक कुमार, वही एस एस पल्स उच्च विद्यालय केरेडारी के परीक्षा केंद्र का दंडाधिकारी (मजिस्ट्रेट) के रूप में मनरेगा जे,ई निलेश कुमार, कन्या मध्य विद्यालय केरेडारी परीक्षा केंद्र में प्रेषक दंडाधिकारी (मजिस्टेट) के रूप में 15वीं योजना के जे.ई ज्वाला कुमार, उच्च विद्यालय गर्री कलां में परीक्षा केंद्र का दंडाधिकारी सचिन कुमार पंचायती राज प्रखंड समन्वयक, वही कन्या मध्य विद्यालय केरेडारी में दुसरे पाली (इंटरमीडिएट) परीक्षा केंद्र का दंडाधिकारी (मजिस्ट्रेट) प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (बीपीओ) सुमन कुमार तथा कन्या मध्य विद्यालय के केंद्र अधीक्षक अवधेश मिश्रा, प्रधानाध्यापक मृत्युंजय राय, तथा परीक्षा केंद्र उच्च विद्यालय गर्री कलां में केंद्र अधीक्षक रामसेवक मिश्र, सहायक केंद्र अधीक्षक सह प्रधानाध्यापक रामजीवन महतो, के द्वारा निरंतर निरीक्षण के कारण कदाचार मुक्त परीक्षाएं संचालित है। वही छात्र-छात्राएं ने शांतिपूर्ण परीक्षा पूर्ण करने में जुटी हैं।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *