
संवाददाता अंतर्कथा केरेडारी बालमुकुंद दास
परिजनो ने स्थानीय केरेडारी थाना में प्राथमिकी के लिए दिया आवेदन

परिजनो का आरोप,पुलिस मामला दर्ज करने में कर रही है आनाकानी

केरेडारी थाना क्षेत्र के पुरनी पेटो गांव के एक विवाहिता ललिता देवी की उसके पति उमेश साव व उसके परिजनों द्वारा तकिया से गला दबाकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।इस संबंध में चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र के असधिया गांव के निवासी मृतका के पिता ज्ञानी साव ने केरेडारी थाना में प्राथमिकी को लेकर आवेदन दिया है। मृतका के पिता ने आवेदन में कहा है कि उनकी पुत्री की शादी केरेडारी थाना के पेटो गांव में उमेश साव पिता स्व बेचन साव से हुई थी।
शादी के कुछ दिनों के बाद से ही उनकी पुत्री के साथ दहेज की मांग को लेकर मारपीट की जाने लगी। इस दौरान गांव में पंचायत भी की गई परंतु कहीं कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने बताया है कि आज दिनांक 22 नवंबर की सुबह 08 बजे उनके दामाद उमेश साव ने फोन पर बताया कि उनकी पुत्री ललिता की मौत हो गई है। जब पुत्री की मौत की सूचना पर उसके ससुराल पहुंचे तो उसका मृत शरीर जमीन पर पड़ा था। आवेदक ज्ञानी साव ने आवेदन में कहा है कि उनकी पुत्री की हत्या में पति उमेश साव पिता स्व बेचन साव,महेश साव पिता स्व बेचन साव,रेखा देवी पति महेश साव सभी ग्राम पेटो,सुरेश साव पिता नामालूम ग्राम नापो, थाना बड़कागांव (हजारीबाग),सुनीता देवी पति सुरेश साव ग्राम नापो,राहुल साव पिता लखन साव ग्राम पचड़ा(केरेडारी), करिश्मा देवी पति राहुल साव ग्राम पचड़ा(केरेडारी),विशुन साव ग्राम: हेवई पहरा(केरेडारी),सपना देवी पति राहुल साव ग्राम: सेवई पहरा(केरेडारी) इत्यादि शामिल हैं। वहीं मृतका के पिता ज्ञानी साव ने स्थानीय पुलिस पर मामला दर्ज करने में आनाकानी का भी आरोप लगाया है। उन्होंने वरीय अधिकारियों से न्याय की मांग की है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
