• Sun. Oct 25th, 2026

केंदुआ में शुभारंभ हुआ शिव भण्डारा के तहत भोजन वितरण।

admin's avatar

Byadmin

Oct 25, 2026
crescent ad

 

 

रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी

केंदुआ(धनबाद) जिले के पिछड़ों इलाकों गरीब लाचार भूखे न रहे इसके लिए मॉडल फ्यूल के सौजन्य से स्वर्गीय शिव रतन डोकानियां के सपनों को साकार करने के उद्देश्य से शिव भंडारा का आयोजन किया गया। इस आयोजन में मुख्य रूप से मॉडल फ्यूल के प्रोपराइटर अनीस डोकानियां, प्रबंधक हिमांशु कुमार मिश्रा ने उपस्थित होकर लगभग एक सौ गरीब लोगों को भोजन वितरण किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अनीश डोकानिया ने बताया कि मेरे पिताजी स्वर्गीय शिव रतन डोकनिया एक सामाजिक व्यक्ति थे समाज के गरीब गुरुओं को सहायता करना उनकी पहली प्राथमिकता रहती थी इसलिए मैं उनके पद चिन्हों पर चलने का प्रयास कर रहा हूं।

मैं शिव भंडारा के तहत प्रत्येक दिन 100 गरीब लोगों की भोजन की व्यवस्था निः शुल्क सेवा भाव से किया हूं । और यह कार्य निरंतर चलता रहेगा। केंदुआ करकेन्द क्षेत्र काफी पिछड़ा हुआ क्षेत्र है यहां काफी गरीब असहाय लोग बास करते है इसलिए आज 24 अक्टूबर 2026 शनिवार से 100 लोगों की भोजन व्यवस्था से शुभारंभ किया है।

उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम का उद्देश्य मानव का सेवा करना परम धर्म है । उन्होंने बताया कि इस संसार में प्राणी स्वयं के लिए तो सभी कार्य करते हैं लेकिन दूसरों की सेवा करना भी मानव का धर्म है। इसी उद्देश्य से मैने यह कार्यक्रम का शुभारंभ किया है। मौके पर धनबाद नगर निगम वार्ड संख्या 12 के पार्षद प्रतिनिधि कृष्णा राउत , समाजसेवी उमेश मालाकार, दीनानाथ ठाकुर, एसके त्रिपाठी,बिरजू साहू एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *