
धनबाद: केंदुआ बाज़ार स्थित मछली पट्टी में लंबे समय से बनी जलभराव की समस्या की सूचना मिलने पर धनबाद के मेयर संजीव सिंह स्वयं मौके पर पहुंचे और सड़क सहित आसपास के प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्थानीय दुकानदारों एवं क्षेत्रवासियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुना और जल निकासी व्यवस्था का जायजा लिया।
क्षेत्रवासियों ने मेयर को बताया कि जलभराव के कारण लोगों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। साथ ही गंदा पानी जमा रहने से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की भी आशंका बनी रहती है। मेयर ने संबंधित अधिकारियों को समस्या के स्थायी समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया।

इस अवसर पर मेयर संजीव सिंह ने कहा कि “जनता की समस्याओं का समाधान हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। केंदुआ बाज़ार की मछली पट्टी में जलभराव की समस्या गंभीर है, जिसे लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही जल निकासी व्यवस्था को सुचारू एवं स्थायी रूप से दुरुस्त कराया जाएगा, ताकि आम लोगों और व्यवसायियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।”

उन्होंने कहा कि धनबाद नगर निगम शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जलजमाव और जल निकासी से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए लगातार कार्य कर रहा है तथा जहां भी ऐसी शिकायतें मिल रही हैं, वहां त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।
निरीक्षण के दौरान स्थानीय नागरिकों ने मेयर के प्रति आभार व्यक्त करते हुए समस्या के समाधान की मांग रखी। मेयर ने सभी को भरोसा दिलाया कि जल्द ही प्रभावी कदम उठाकर क्षेत्र को जलभराव की समस्या से राहत दिलाई जाएगी।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
