• Sun. Nov 22nd, 2026

कृष्ण करुआ की शानदार वापसी, झारखंड मास्टर एथलेटिक्स में जीते दो पदक

admin's avatar

Byadmin

Nov 22, 2026
crescent ad

 

नोवामुंडी (पश्चिमी सिंहभूम):

 

गुवा माइंस के प्रतिभाशाली एथलीट कृष्ण करुआ ने चोट से उबरकर खेल मैदान पर शानदार वापसी की है। 21 एवं 22 नवंबर 2026 को जमशेदपुर के जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित झारखंड राज्य मास्टर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में उन्होंने शॉट पुट (गोला फेंक) और जेवलिन थ्रो (भाला फेंक) स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दो पदक अपने नाम किए। बता दे कि कृष्ण करुआ इससे पहले वर्ष 2025 में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का परिचय दे चुके थे। लेकिन दिसंबर 2025 में हुए एक सड़क दुर्घटना में बाइक से दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण उन्हें गंभीर चोट लगी थी। इसके बाद उनका इलाज भुवनेश्वर में चला और उन्हें लंबे समय तक खेल से दूर रहना पड़ा। दुर्घटना के बाद चोट और कठिन उपचार के दौर से गुजरने के बावजूद कृष्ण करुआ ने हिम्मत नहीं हारी। लगातार मेहनत, दृढ़ इच्छाशक्ति और खेल के प्रति जुनून के दम पर उन्होंने मैदान पर वापसी की।

झारखंड राज्य मास्टर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में दो पदक जीतकर उन्होंने साबित कर दिया कि संघर्ष करने वालों के लिए कोई भी चुनौती बड़ी नहीं होती।इस शानदार प्रदर्शन के बाद कृष्ण करुआ का चयन आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है, जिसका आयोजन जनवरी 2027 में लखनऊ में होगा।

इसके साथ ही फरवरी 2027 में दिल्ली में आयोजित होने वाले खेलो इंडिया प्रतियोगिता में भी वे हिस्सा लेने जाएंगे। इन प्रतियोगिताओं में वे झारखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। उल्लेखनीय है कि प्रतिभाशाली मेधावी एथलिट कृष्ण करुआ की इस उपलब्धि से गुवा क्षेत्र, गुवा माइंस और पूरे झारखंड में खुशी का माहौल है। स्थानीय खेल प्रेमियों ने उन्हें बधाई दी है


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *