• Sat. Jun 27th, 2026

कृषि एवं संबद्ध योजनाओं के प्रति किसानों को जागरूक करने के लिए दो डिजिटल बिरसा कृषि जागरूकता रथ रवाना.

admin's avatar

Byadmin

Jun 27, 2026
crescent ad

 

झारखंड सरकार के निर्देशानुसार एवं उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह के आदेश के आलोक में आज समाहरणालय परिसर, सरायकेला-खरसावां से जिले में डिजिटल बिरसा कृषि जागरूकता रथ अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री पुष्कर सिंह मुंडा , जिला कृषि पदाधिकारी श्री रोशन नीलकमल, जिला पशुपालन पदाधिकारी एवं जिला गव्य विकास पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर जिले के दोनों अनुमंडलों के लिए एक-एक कुल दो डिजिटल बिरसा कृषि जागरूकता रथों को रवाना किया।

 

यह अभियान किसानों तक कृषि एवं कृषि से संबद्ध विभागों की योजनाओं की जानकारी प्रभावी ढंग से पहुंचाने के उद्देश्य से संचालित किया जा रहा है। दोनों जागरूकता रथ आगामी 15 दिनों तक जिले के दोनों अनुमंडलों के अंतर्गत आने वाली सभी ग्राम पंचायतों का भ्रमण करेंगे तथा विभिन्न पंचायतों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों को योजनाओं एवं आधुनिक कृषि पद्धतियों के संबंध में जागरूक करेंगे।

 

अभियान के दौरान प्रत्येक पंचायत में किसान संगोष्ठी का आयोजन भी किया जाएगा। इन संगोष्ठियों के माध्यम से किसानों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक खेती, उन्नत बीजों के उपयोग, मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन, प्राकृतिक एवं जैविक खेती, कृषि यंत्रीकरण, फसल विविधीकरण, जल संरक्षण, पशुपालन, डेयरी विकास तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कृषि एवं संबद्ध विभागों की योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

 

साथ ही किसानों को विभागीय योजनाओं का लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया, तकनीकी मार्गदर्शन एवं उपलब्ध सुविधाओं से भी अवगत कराया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक किसान इन योजनाओं से जुड़कर अपनी कृषि उत्पादकता बढ़ा सकें, आय में वृद्धि कर सकें तथा आत्मनिर्भर कृषि की दिशा में आगे बढ़ सकें।

 

जिला प्रशासन ने जिले के सभी किसानों से अपील की है कि जब डिजिटल बिरसा कृषि जागरूकता रथ उनके पंचायत क्षेत्र में पहुंचे, तब वे किसान संगोष्ठियों में अधिकाधिक संख्या में भाग लें, विभागीय अधिकारियों एवं कृषि विशेषज्ञों से जानकारी प्राप्त करें तथा सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ उठाकर कृषि एवं संबद्ध गतिविधियों को और अधिक सशक्त बनाएं।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *