• Thu. Nov 26th, 2026

कुशवाहा संघ के अध्यक्ष को गलत तरीके से केस में फंसाने को लेकर एसएसपी से मिले संघ के प्रतिनिधि मंडल , निष्पक्ष जांच करने की मांग की 

admin's avatar

Byadmin

Nov 26, 2026

 

जमशेदपुर । कुशवाहा संघ जमशेदपुर के अध्यक्ष को गलत तरीके से केस में फंसाने को लेकर संघ के एक प्रतिनिधि मंडल गुरुवार को जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक से मिले और ज्ञापन सौंपा । ज्ञापन के माध्यम से संघ के प्रतिनिधि मंडल का कहना है कि कुशवाहा संघ के अध्यक्ष शिव कुमार भक्त के उपर साजिस, व दुर्भावनापुर्वक उलीडीह थाना कांड संख्या 228 / 26 में नाम दर्ज करने का मामला प्रकाश में आया है, जिस पर कुशवाहा संघ ने कड़ा विरोध प्रकट किया है । प्रतिनिधि मंडल ने एसएसपी पूर्वी सिंहभूम से इस मामले में गंभीरता पूर्वक निष्पक्ष जांच कराने की गुहार लगाई है । गौरतलव हो कि मानगो केदार बगान निवासी पिंकी देवी एवं उसके पति और देवर के बीच पारिवारिक विवाद एवं प्रताड़ना का मामला वर्षों से चल रहा है , जिससे उलीडीह थाना पुलिस भी भली भांति अवगत है । लेकिन विगत 5/11/26 को स्वयं पिकी देवी ने अपने तीन बेटियों के साथ जहर खा लिया, जिसमे पिंकी देवी एवं एक पुत्री की मौत हो गई है और दो बेटी का अभी भी अस्पताल में इलाज चल रहा है । पिंकी देवी ने मरने से पहले पुलिस के सामने अपने बयान में कभी भी कुशवाहा संघ के अध्यक्ष का नाम नहीं लिया है और न ही पुलिस द्वारा दर्ज किए गए प्राथमिकी में ही उनका नाम है। उक्त केस में मृतिका पिंकी देवी के पति और देवरानी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इसके बावजूद अखबार के माध्यम से पता चला है कि समाज के कुछ लोगों के बहकाने और डीएसपी के निर्देश पर कुशवाहा संघ के अध्यक्ष शिव कुमार भक्त का नाम केस डायरी में डाला गया है एवं गिरफ्तारी की कारवाई भी की जा रही है , जो सरासर गलत है ।

प्रतिनिधि मंडल ने बेबुनियाद आधार पर कुशवाहा संध जमशेदपुर जैसी पुरानी संस्था के अध्यक्ष शिवकुमार भक्त को साजिस के तहत उक्त केस में फंसाकर प्रताड़ित करना निंदनीय है। शिव कुमार भक्त एक सभ्य और ईमानदार व्यवसायी हैं । साथ ही समाज के लोगों के सुख दुःख में मदद करने के लिए हमेशा खड़े रहते हैं जिन‌की छवि को भूमिल करने का प्रयास कुछ लोगों द्वारा किया जा रहा है , ताकि उन्हें आर्थिक एवं समाजिक नुकसान हो। कुशवाहा संघ इस घटना की निष्पक्ष जांच कराने की वरीय पुलिस अधीक्षक से विनम्रता पूर्वक आग्रह किया है और जांचोपरांत निर्दोष व्यक्तियों के नाम को केस से हटाने की अनुरोध की है ।

ज्ञापन सौंपने के समय मुख्य रूप से रामानंद भक्त , किशोरी प्रसाद, गोपाल प्रसाद , अधिवक्ता संजय कुमार, अतुल आनंद, दीनानाथ प्रसाद , टी एन सिंह , रामकुमार कुशवाहा, नागेन्द्र कुमार कुशवाहा , उपेन्द्र प्रसाद , मनोज प्रसाद , राहुल प्रसाद , नवल किशोर प्रसाद, त्रिलोकी प्रसाद सहित संघ के अन्य लोग उपस्थित थे ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *