
रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव
कुल्टी: आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के कुल्टी थाना अंतर्गत नियामतपुर फाड़ी में कार्यरत 30 वर्षीय होमगार्ड रवि साव की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी । इस दुखद घटना से पुलिस विभाग समेत पूरे बराकर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

मृतक के शव का पोस्टमार्टम दुर्गापुर में कराने के बाद मगंलवार को पुलिस उसे आसनसोल पुलिस लाइन लाई, जहां पुलिस अधिकारियों और जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मान अर्पित किया। इसके बाद फूलों से सजी वाहन में शव को नियामतपुर फाड़ी लाया गया, जहां कुल्टी थाना प्रभारी अशोक सिंह महापात्रा के नेतृत्व में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान नियामतपुर फाड़ी प्रभारी मिहिर कुमार डे, सकतोड़िया फाड़ी प्रभारी विनय दास, एसआई, एएसआई, सिविक वॉलंटियर्स तथा अन्य पुलिसकर्मियों ने रवि साव को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नम आंखों से विदाई दी।

इसके पश्चात रवि साव के पार्थिव शरीर को उनके निवास स्थान बराकर स्टेशन रोड स्थित आलू गद्दी के निकट लाया गया, जहां परिजन, स्थानीय नागरिक तथा पुलिसकर्मी अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। सभी ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी अंतिम यात्रा में हिस्सा लिया।
रवि साव अपने पीछे पत्नी और एक छोटी बेटी सहित पूरे परिवार को छोड़ गए हैं। उनके असामयिक निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इस घटना ने न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे पुलिस महकमे और बराकर क्षेत्र के लोग को गहरे शोक में डुबा दिया है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
