• Thu. Mar 5th, 2026

कुल्टी – विश्व हिंदू परिषद तथा बजरंग दल कोलकाता में आयोजित सामूहिक गीता पाठ कार्यक्रम में भाग लेने के लिए रवाना हुए

admin's avatar

Byadmin

Dec 8, 2025

 

 

रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

कुल्टी विश्व हिंदू परिषद तथा बजरंग दल और आरएसएस के सदस्य कोलकाता में आयोजित सामूहिक गीता पाठ कार्यक्रम में भाग लेने के लिए रवाना हुए । इस संबंध में विश्व हिंदू परिषद के श्री राम सिंह ने बताया कि कोलकाता के बीग्रेड परेड मैदान में सामूहिक गीता पाठ का आयोजन किया गया है । जिसका एकमात्र उद्देश्य यह है कि हर सनातनी के घर में गीता पाठ होना चाहिए ।

उन्होंने बताया कि इस भव्य कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए काफी संख्या में संगठन के सदस्य कुल्टी बराकर और नियामतपुर से रवाना हो रहे हैं । वह सभी यहां से आसनसोल पहुंचेंगे और वहां से ट्रेन पड़कर कोलकाता पहुंचेंगे । उन्होंने बताया कि वैसे तो गीता पाठ करने का अपना एक अलग ही महत्व है । लेकिन इस तरह से लाखों की संख्या में लोग एकत्रित होकर एक साथ एक स्वर में गीता पाठ करने जा रहे हैं । जो अपने आप में बड़ा ही मनोरम तथा भव्य अनुभूति होगा ।

 

उन्होंने बताया कि लोग इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए काफी उत्सुक है और सभी अपने धार्मिक भावना से प्रेरित होकर कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज करने के लिए अपने-अपने घरों से इस भीषण ठंड के मौसम में भी निकल पड़े हैं । इस अवसर पर श्रीराम सिंह पिंटू कुमार प्रियदर्शी राकेश कुमार जयप्रकाश रवानी अमर तांती तारक घोष अमरनाथ साव देबू महतो कल्याण अधिकारी जया भादुड़ी नियामतपुर से अजय गुप्ता राजा प्रसाद सहित अन्य लोग शामिल थे ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *