• Sun. May 3rd, 2026

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने मनाया शौर्य दिवस,और पढ़ा हनुमान चालीसा का पाठ .

admin's avatar

Byadmin

Dec 8, 2025
crescent ad

 

 

केन्दुआ प्रखण्ड विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल द्वारा रविवार 7 दिसंबर को शौर्य दिवस मनाया गया। बीएचपी के अध्यक्ष विद्याानंद मिश्रा ने बताया कि आयोजन के तहत केन्दुआ पुल बजरंग बली मंदिर मे पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने,हनुमान चालीसा का पाठ तथा हनुमान जी की आरती उतारी। बजरंग दल धनबाद महा नगर सह संयोजक सुमित कुमार माली ने कहा कि इतिहास गवाह है कि जब-जब हिंदू संस्कृति पर बाहरी आक्रांताओं ने आघात किया है, तब संत-महात्मा, महापुरुष और हिंदू योद्धा समाज के मानबिंदुओं की रक्षा के लिए आगे आए हैं।

6 दिसंबर, गीता जयंती के दिन, इसी संघर्ष और स्वाभिमान की विजय का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि राम जन्मभूमि 600 वर्षों के लंबे संघर्ष और हजारों बलिदानों के बाद मुक्त हुई। कृष्ण जन्मभूमि, काशी विश्वनाथ, सोमनाथ मंदिर सहित अनेक पवित्र स्थलों के लिए त्याग और बलिदान की यह परंपरा सदियों से चली आ रही है। समय बदला, युग बदला, लेकिन धर्म और राष्ट्र की रक्षा की यह श्रृंखला कभी नहीं टूटी सामिल , ज़ितेन्द्र साव ,आयूष कुमार साव, विद्यानांद मिश्रा ,संचय कुमार गुप्ता , देव कुमार ,सुमित कुमार , रोहित कुमार शर्मा ,आदि सामिल हुए .


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *