• Thu. Sep 10th, 2026

कुल्टी – लोकोलाइन के लोगों ने पीने के पानी की मांग को लेकर महिला ने किया सड़क जाम विरोध प्रदर्शन

admin's avatar

Byadmin

Sep 9, 2026
crescent ad

 

 

रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

कुलटी : कुल्टी के वार्ड नंबर 70 के लोकोलाइन के लोगों ने बुधवार को पीने के पानी की मांग को सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया । सड़क अवरुद्ध हो जाने के कारण केंदुआ बाजार और बराकर जाने वाले लोगों भारी परेशानी का सामना करना पड़ा  इस संबंध में लोकोलाइन की रहने वाली महिला शिल्पी कुमारी, उर्मिला देवी, कुसुम भूइया, रीता देवी, ज्योति राम ने संयुक्त रुप से बताया हैं कि पिछले चार दिनों से पीने का पानी नहीं मिलने पर हमलोग परेशान हैं। स्थानीय विधायक और पूर्व पार्षद को समस्या से अवगत कराने के बावजूद समस्या का हल नहीं निकाला गया । जिसके परिणामस्वरूप बाध्य होकर हमलोगों सड़क जाम किया । स्थानीय महिलाओ ने बताया हैं कि यहा पर आसनसोल नगर निगम का पीने का पानी नही आता हैं । यहा की महिलाए रातभर जग कर केंदुआ बाजार से पीने का पानी लाती हैं । वहां से पानी भरने पर कइ प्रकार की बातें भी सुनने पड़ती हैं । यहां के सेल ग्रोथ वर्क्स कुल्टी के पानी पर निर्भर हैं और एक कनेक्शन रेलवे का भी हैं । लेकिन पिछले चार दिन से रेल और सेल का पानी नहीं आने पर क्षेत्र में हाहाकार मचा हुआ हैं । स्थानीय महिलाओ ने बताया हैं समस्या का हल नहीं निकाला गया तो हमलोग जीटी रोड जाम कर देंगे ।   वहीं सड़क जाम की खबर मिलते ही कुल्टी पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर स्थानीय लोगों से बातचीत की और लोगों को आश्वासन दिया हैं कि जल्द ही समस्या का हल किया जायेगा । पुलिस आश्वासन के बाद धरना-प्रदर्शन समाप्त किया गया ।

लोकोलाइन में पानी की समस्या को लेकर कांग्रेस के युवा नेता रवि यादव सेल ग्रोथ वर्क्स कुल्टी प्रबंधन से मिले और वहां की समस्या से सेल प्रबंधन को अवगत कराया । रवि यादव ने बताया हैं कि सेल प्रबंधन लोकोलाइन में टीम भेज कर, जांच करवाने के बाद पीने का पानी सप्लाई करने पर विचार कर रहा हैं । जिससे स्थानीय लोगों को पीने का पानी मिल सके ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *