
रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव
कुल्टी : आसनसोल लायंस क्लब (पुष्पांजलि) महिला संगठन की ओर से कुल्टी रेलवे-स्टेशन रोड के काठगोला के पास मरियम मैरेज हाल में गुरुवार को मुफ्त नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया । जिसका उदघाटन स्थानीय समाजिक संगठन के सदस्य इम्तियाज खान, नौशाद आलम, वसिम फिरोज, हसन ईमाम, सिराज खान और पप्पू ने संयुक्त रुप से किया ।

इस दौरान आसनसोल लायंस क्लब (पुष्पांजलि) की अध्यक्ष सुष्मिता राय ने बताया हैं कि लायंस की महिला विंग प्रत्येक वर्ष मुफ्त नेत्र जांच शिविर का आयोजन करती हैं । रानीगंज आई हॉस्पिटल से अभिजीत बनर्जी के नेतृत्व पांच सदस्यीय टीम ने लगभग लगभग 100 लोगों के नेत्र की जांच की गई हैं । नेत्र जांच के दौरान जो भी रोगी मोतियाबिंद के रोगी पाए जायेंगे ,उन्का मुफ्त में अपरेशन करने के अलावा मुफ्त में चश्मा भी दिया जायेगा और आने जाने की व्यव्स्था भी की जायेगी । इस दौरान रोगी के परिजनों से किसी प्रकार का खर्च नहीं लिया जायेगा तथा भोजन की भी व्यवस्था भी की जायेगी ।

इस दौरान लायंस क्लब आसनसोल की पुष्पांजलि विंग की सदस्या सोनालिका गोराई, मौसमी चक्रवर्ती, अनिंदिता सेन, माला राय, बानी गोस्वामी, संचियता सरकार, गीता दास, विभा झा, भद्रा घोषाल, रीना राय, झुनू दत्ता समेत सभी सदस्या मौजूद थी ।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
