
रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव
बराकर । बराकर के आलू प्याज व्यवसाई का पैसा पुलिस प्रशासन के सूझ बुझ से रुपए के मालिक व्यवसाई को सुपुर्द कराया गया । इस संबंध में बताया जाता है कि बराकर के आलू ब्याज के व्यवसाई सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता ने बेगुनिया चासा पाड़ा निवासी प्रधान घोष को बीते 5 अगस्त को 2 लाख 54 हजार 800 रुपया बैंक में जमा करने के लिए दिया ।

जो आलू प्याज गद्दी का कर्मचारी था । लेकिन पैसे लेने के बाद प्रधान के नीयत में खोट आ गई और वह पैसे बैंक में ना जमा कर कही फरार हो गया । जिसके बाद व्यापारी को पैसे जमा नहीं करने की बात पता चलते ही उनसे प्रधान से संपर्क साधने की कोशिश की लेकिन उससे संपर्क नहीं हो पाया ।

उसके बाद व्यापारी ने बराकर चैंबर ऑफ कॉमर्स से इस समस्या अवगत कराया । इसके पश्चात इस पूरी घटना की शिकायत बराकर फाड़ी पुलिस से की गई ।
बराकर फाड़ी पुलिस प्रभारी अंजन रजक ने त्वरित कार्यवाही करते हुए मामले की जांच पड़ताल में जुट गए । जिसके बाद प्रधान घोष के पिता मनोहर घोष ने अपने निजी स्तर से व्यापारी का पूरा रुपया बराकर फाड़ी प्रभारी अंजन रजक तथा चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष शिवकुमार अग्रवाल की मौजूदगी में व्यापारी को सुपुर्द किया । रुपए वापस मिलने पर सभी व्यापारियों ने पुलिस को इस त्वरित कार्यवाही के लिए धन्यवाद दिया ।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
