• Fri. Oct 23rd, 2026

कुल्टी – ग्वाला पट्टी महावीर अखाड़ा कमेटी ने विधायक सह मंत्री डाक्टर अजय पोद्दार को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया ।

admin's avatar

Byadmin

Oct 23, 2026
crescent ad

 

रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

 

 

कुल्टी बराकर के विभिन्न स्थानों से निकलने वाले छह अखाड़े के साथ मां दुर्गा का प्रतिमा का विसर्जन बुधवार की देर शाम को बराकर नदी तट पर किया गया । वहीं स्टेशन रोड के ग्वाला पट्टी महावीर अखाड़ा कमेटी ने विधायक सह मंत्री डाक्टर अजय पोद्दार को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया ।

प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी बराकर हाट तल्ला स्थित सार्वजनिक दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन बड़े ही उत्साह के साथ धार्मिक वातावरण में बराकर क्षेत्र के 6 अलग-अलग अखाड़ा कमेटी के साथ धूमधाम से संपन्न हुआ । इस दौरान विभिन्न अखाड़ा कमेटियों द्वारा हैरत अंगेज खेल का प्रदर्शन भी किया गया साथ ही अखाड़ा में विभिन्न देवी देवताओं का स्वरुप बनकर झांकी भी निकल गई । इसके पूर्व सभी अखाड़ा कमेटियों ने अपने-अपने अखाड़ा की ओर से शहर के गणमान्य लोगों को पगड़ी तथा उत्तरीय देकर सम्मानित किया । इस दौरान बराकर शहर के स्टेशन रोड ग्वाला पट्टी के नवयुवक संघ की ओर से श्री श्री महावीर अखाड़ा द्वारा अध्यक्ष डॉ रामबालक शर्मा स्थानीय विधायक डॉ अजय कुमार पोद्दार ,सचिव महेंद्र यादव , बेगुनिया बराकर चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष शंकर शर्मा,

सुरेंद्र यादव, संजीव यादव, अनुज यादव, मनोज यादव, रामप्रीत यादव, राजा भगत, किशोर, बोनू रोकी,राहुल, बिट्टू, कुल्टी वेस्ट के एसीपी , कुल्टी थाना के इंस्पेक्टर इंचार्ज अशोक सिंह महापात्र, बराकर एएसआई , बराकर ट्रैफिक के विनय लायक, डॉक्टर एमडी यादव बराकर, चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष शिवकुमार अग्रवाल, अर्जुन अग्रवाल, मनोहर यादव राजा भगत सहित अन्य उपस्थित गणमान्य लोगों को पगड़ी पहनकर सम्मानित किया गया । वही श्री श्री महावीर अखाड़ा लखियाबाद हॉस्पिटल रोड द्वारा मंच पर गणमान्य लोगों को पगड़ी तथा दुपट्टा और बैच लगाकर सम्मानित किया गया । इस अवसर पर अध्यक्ष सुभाष गोयल उपाध्यक्ष नंदू बाउरी संयुक्त सचिव संदीप साव दीनानाथ दास कैलाश पारीक अमित बाउरी के अलावे अन्य सदस्य मौजूद थे । कमेटी की ओर से स्थानीय प्रशासन विधायक तथा क्षेत्र के गणमान्य लोगों को सम्मानित किया गया । श्री श्री महावीर अखाड़ा दास पाड़ा जो विगत 1952 से अखाड़ा का आयोजन करती आ रही है । अखाड़ा कमेटी प्रत्येक वर्ष कुछ नए तरीके से खेल का प्रदर्शन करती है । इसके पूर्व अखाड़ा के उस्ताद स्वर्गीय सहदेव दास एवं वासुदेव दास के तस्वीर पर माल्यार्पण तथा पगड़ी देकर श्रद्धांजलि दी गई । इसके बाद स्थानीय विधायक के अलावा, उस्ताद टीनू पाल दास, सचिव प्रेम देवदास, दीनानाथ दास, प्रदीप दास ,शंकर दास के अलावा बराकर फाड़ी प्रभारी को पगड़ी देकर सम्मानित किया गया । दास पाड़ा ने होलिका दहन की थीम पर अखाड़ा निकाला ।

वहीं श्री श्री महावीर अखाड़ा फाड़ी रोड अखाड़ा कमेटी के अध्यक्ष घनश्याम बंसल सचिन गुड्डू शर्मा राकेश गुप्ता कोषाध्यक्ष विकी साव पवन बरनवाल शंभू बाउरी बबलू मित्र आदि को सम्मानित करते हुए क्षेत्र के गणमान्य लोगों को भी सम्मानित किया गया । इसके अलावा श्री श्री महावीर अखाड़ा मनवरीया द्वारा अखाड़ा कमेटी के अध्यक्ष सचिव तथा उस्ताद को सम्मानित करने के अलावा गणमान्य लोगों को भी सम्मानित किया गया । वहीं गायत्री नगर से निकलने वाले अखाड़ा में भी लोगों को सम्मानित किया गया ।

सभी अखाड़ा कमेटियों द्वारा शहर के हाट तल्ला स्थित दुर्गा मंदिर के प्रांगण में पहुंचकर खेल का प्रदर्शन किया गया और उसके बाद अखाड़ा के साथ प्रतिमा को साथ लेकर अखाड़ा का करतब दिखाते हुए बराकर स्टेशन रोड के रास्ते बिगोनिया मोड पहुंचा और वहां से पुनः बराकर नदी तट पहुंच कर विधिवत पूजा अर्चना के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा को अगले साल फिर आने की कामना के साथ विसर्जित किया गया । वहीं लोगों के सुरक्षा को लेकर एसीपी कुल्टी के नेतृत्व में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे । जहां सभी अखाड़ा कमेटियों के साथ पुलिस का अलग-अलग टुकड़ी के रूप में मौजूद थे ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *