• Fri. Oct 23rd, 2026

गंभीर रूप से झुलसी महिला से मिलने अस्पताल पहुंचे पूर्व विधायक आनंद महतो, पीड़ित परिवार को दी आर्थिक मदद

admin's avatar

Byadmin

Oct 23, 2026
crescent ad

 

बलियापुर (धनबाद): बलियापुर दुर्गा मंदिर प्रांगण में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ रामू सोनार की पत्नी गुंजा देवी आग से झुलसकर गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें बलियापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में भर्ती कराया था

अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद गुंजा देवी की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए शहीद निर्मल महतो मेमोरियल मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (SNMMCH), धनबाद रेफर कर दिया था

फिलहाल अस्पताल में उनका इलाज जारी है और स्थिति पर डॉक्टर नज़र बनाए हुए हैं।

 

पूर्व विधायक आनंद महतो ने जाना हालचाल, की आर्थिक मदद

 

घटना की सूचना मिलते ही भाकपा माले वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक आनंद महतो तुरंत शहीद निर्मल महतो मेमोरियल अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायल गुंजा देवी के स्वास्थ्य की जानकारी ली और डॉक्टरों से बेहतर इलाज सुनिश्चित करने को कहा। इस दुखद घड़ी में मानवता का परिचय देते हुए पूर्व विधायक ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया और तत्काल आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया।

इस मौके पर स्थानीय मुखिया गणेश महतो एवं राणा चट्टराज सहित कई अन्य गणमान्य लोग भी अस्पताल में मौजूद रहे और पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *