• Mon. Aug 24th, 2026

कुदरसाई शिव मंदिर में 50 वर्षों से जारी भंडारा, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद

admin's avatar

Byadmin

Aug 24, 2026
crescent ad

 

सरायकेला – पवित्र सावन माह की अंतिम सोमवारी के अवसर पर प्राचीन कुदरसाई शिव मंदिर में आयोजित विशाल भंडारे ने इस वर्ष अपनी 50वीं वर्षगांठ पूरी की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ के दर्शन-पूजन कर महाप्रसाद ग्रहण किया। पूरे मंदिर परिसर में हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से भक्तिमय माहौल बना रहा।

इस भंडारे की शुरुआत करीब 50 वर्ष पूर्व स्वर्गीय रामजी लाल अग्रवाल एवं उस समय के धर्मपरायण व सेवाभावी लोगों द्वारा की गई थी। श्रद्धा, सेवा और जनकल्याण की भावना से शुरू हुई यह पुण्य परंपरा आज भी निरंतर जारी है।

इस वर्ष बाबा बुद्धेश्वर भक्त मंडल की ओर से श्रद्धाभाव के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। मंडल के सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए प्रेम और सेवा भाव से महाप्रसाद परोसा।

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर सरायकेला एवं क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और कल्याण की कामना की।

मनोज कुमार चौधरी ने कहा कि कुदरसाई शिव मंदिर और यहां की सेवा परंपरा से उनका पुराना एवं भावनात्मक जुड़ाव है। वर्ष 1996 से वे लगातार श्रद्धालुओं की सेवा में योगदान देते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह सेवा किसी पद या पहचान से बढ़कर आस्था और सौभाग्य का विषय है। उन्होंने इस पुण्य परंपरा को शुरू करने वाले स्वर्गीय रामजी लाल अग्रवाल सहित सभी सेवाभावी लोगों के प्रति आभार जताया और कहा कि भगवान भोलेनाथ की कृपा सभी पर बनी रहे तथा सरायकेला में सुख, शांति, समृद्धि और भाईचारा कायम रहे।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी, कैलाश चैतानी, मनोज चौधरी (मेडिकल), संजय अग्रवाल, वरुण साहू, हेमकांत मंडल, प्रहलाद साहू, घटों दास, रिशु दास सहित बाबा बुद्धेश्वर भक्त मंडल के सदस्य, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

भंडारे के सफल आयोजन में मंडल के सदस्यों, स्थानीय नागरिकों एवं सेवाभावी कार्यकर्ताओं ने सक्रिय योगदान दिया। पांच दशकों से चली आ रही यह धार्मिक एवं सामाजिक परंपरा आज सेवा, समर्पण, सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे की मिसाल बन चुकी है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *